फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Howdy modi PM Modi and Donald trump pose for a selfie with 9 year old kid named Satvik Hegde

हाउडी मोदी: कौन है पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोककर सेल्फी लेने वाला यह बच्चा

Mon, 23 Sep 2019 03:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Howdy modi PM Modi and Donald trump pose for a selfie with 9 year old kid named Satvik Hegde
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी लेता नौ साल का बच्चा - फोटो : PMO Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों को हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। जब दोनों वैश्विक नेता मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी एक नौ साल के बच्चे ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। बच्चे के इस आग्रह को दोनों नेता टाल नहीं सके और उन्होंने खुशी-खुशी उसके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। इस सेल्फी के बाद यह बच्चा रातोंरात स्टार बन गया है।

विज्ञापन

   

स्टार बन गया यह बच्चा

ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वह पीएम मोदी के साथ मुख्य समारोह स्थल की तरफ जाने लगे। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा उनके साथ सेल्फी लेने के बाद सुर्खियों में आ गया और लोग इस बच्चे के बारे में सवाल पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने थपथपाई बच्चे की पीठ 

दरअसल, मोदी और ट्रंप बच्चे के हाथ में मोबाइल देखकर रुक गए। उन्होंने बच्चे से कुछ पूछा भी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ गए लेकिन ट्रंप वहीं पर रुक गए। फिर प्रधानमंत्री भी वहीं पर आए और दोनों ने उसके साथ सेल्फी ली। सेल्फी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चे की पीठ थपथपाई जबकि ट्रंप उससे हाथ मिलाकर आगे बढ़ चले।

नाम है सात्विक हेगड़े

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सेल्फी लेने वाले बच्चे का नाम सात्विक हेगड़े बताया जा रहा है। वहीं उसके माता-पिता का नाम प्रभाकर हेगड़े एवं मेधा हेगड़े है। वह उत्तर कन्नड़ जिले का रहने वाला है। बच्चे की योग में काफी ज्यादा दिलचस्पी है। योग कार्यक्रम खत्म होने के बाद सात्विक लाइन में खड़े थे और तभी उन्हें ट्रंप और मोदी के साथ सेल्फी लेने का सुनहरा मौका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed