{"_id":"5d888fd38ebc3e012f280ae4","slug":"howdy-modi-pm-modi-and-donald-trump-pose-for-a-selfie-with-9-year-old-kid-named-satvik-hegde","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउडी मोदी: कौन है पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोककर सेल्फी लेने वाला यह बच्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाउडी मोदी: कौन है पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को रोककर सेल्फी लेने वाला यह बच्चा
Mon, 23 Sep 2019 03:08 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 23 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ सेल्फी लेता नौ साल का बच्चा
- फोटो : PMO Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ह्यूस्टन में 50 हजार भारतीय अमेरिकी लोगों को हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। जब दोनों वैश्विक नेता मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी एक नौ साल के बच्चे ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। बच्चे के इस आग्रह को दोनों नेता टाल नहीं सके और उन्होंने खुशी-खुशी उसके साथ सेल्फी क्लिक करवाई। इस सेल्फी के बाद यह बच्चा रातोंरात स्टार बन गया है।
विज्ञापन
Memorable moments from #HowdyModi when PM @narendramodi and @POTUS interacted with a group of youngsters. pic.twitter.com/8FFIqCDt41
— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2019विज्ञापन
स्टार बन गया यह बच्चा
ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वह पीएम मोदी के साथ मुख्य समारोह स्थल की तरफ जाने लगे। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा उनके साथ सेल्फी लेने के बाद सुर्खियों में आ गया और लोग इस बच्चे के बारे में सवाल पूछने लगे।
विज्ञापन