फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   how you use micro atm, bank at your home

माइक्रो एटीएम से ऐसे निकालें कैश, बैंक सीधे पहुंचेगा आपके घर

Wed, 16 Nov 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
how you use micro atm, bank at your home
माइक्रो एटीएम

500 और 1000 के पुराने नोट पर बंदी के बाद पूरे देश में लोग परेशान हैं। इसे देखते हुए सरकार ने दो लाख माइक्रो एटीएम के जरिए लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। केंद्र सरकार ने शहरी और अर्द्ध शहरी इलाकों में तकरीबन 90 हजार और ग्रामीण इलाकों में एक लाख 10 हजार माइक्रो एटीएम एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि कैसे एक आम आदमी इन इन माइक्रो एटीएम का इस्तेमाल कर सकता है, और आखिर इसकी खासियत क्या है।

माइक्रो एटीएम की खासियत
माइक्रो एटीएम एक तरह की स्वैप मशीन है, जिसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा होता है। जिस तरह से ऑनलाइन शॉपिंग में हम डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह से माइक्रो एटीएम का इस्तेमाल कर अपने खाते से पैसा निकाला जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसे निकाल सकते हैं पैसे

how you use micro atm, bank at your home

हालांकि ये साधारण स्वैप मशीन से कहीं ज्यादा है, जो कि जीपीआरएस की मदद से बैंक के सर्वर से सीधा जुड़ा होता है। एटीएम कार्ड स्वैप करते वक्त माइक्रो एटीएम इसे कोर बैंकिंग सिस्टम से कनेक्ट कर देता है।

ऐसे निकाल सकते हैं पैसे
माइक्रो एटीएम से जैसे ही आप कार्ड स्वैप करते हैं उसके बाद बैंक के सर्वर से ये आपको जोड़ता है। जिसके बाद एकांउट से केवाईसी जांच के बाद आपके खाते से बताई गई राशि डेबिट हो जाती है।  इस कार्ड से पैसे नहीं निकलते बल्कि माइक्रो एटीएम के साथ आया बैंक कर्मचारी आपको डेबिट किया गया पैसा मुहैया कराता है।

माइक्रो एटीएम उन जगहों पर बेहद उपयोगी है जहां किसी भी बैंक के एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। माइक्रो एटीएम की इस सुविधा के तहत बैंक सीधे आपके घर पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed