{"_id":"5f43585e8ebc3e6d02509704","slug":"how-the-congress-elects-its-president-know-all-procedure","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कैसे होता है चुनाव, पढ़ें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कैसे होता है चुनाव, पढ़ें पूरी प्रक्रिया
Mon, 24 Aug 2020 11:52 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। वर्तमान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को फैसला लेना है कि वह आगे भी पार्टी की कमान संभालेंगी या किसी और को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करेंगी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कांग्रेस में कैसे पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होता है और उसकी प्रक्रिया क्या है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस पार्टी के संविधान में अपने अध्यक्ष के चुनाव की विस्तृत प्रक्रिया दी गई है। पार्टी की शीर्ष इकाई यानी कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) जब अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय करती है, तब पार्टी के कोई भी दस प्रतिनिधि संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रतिनिधि के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं।
पार्टी के संविधान के अनुच्छेद 12 के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे। आम चुनावों की तरह, कांग्रेस में भी नामांकन भरने के बाद उसे वापस लेने के लिए सात दिनों की मोहलत दी जाती है।
यदि केवल एक ही उम्मीदवार होता है तो उसे अगले कांग्रेस पूर्ण सत्र का अध्यक्ष घोषित किया जाता है। कांग्रेस पूर्ण सत्र से एक नया पार्टी अध्यक्ष कार्यभार ग्रहण करता है। कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल पांच सालों का होता है।
यदि अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार होते हैं, तो विजेता को कम से कम 50 फीसदी वोट हासिल करना होता है। सीडब्ल्यूसी के पास अस्थाई अध्यक्ष चुनने की भी शक्तियां हैं।