फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world

6500 मेहमान, शाही थाली-रायसीना दाल, कई मायनों में खास है पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 30 May 2019 05:58 PM IST
Nilesh Kumar निलेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world
PM Modi Oath Ceremony 2014 (File Photo) - फोटो : PTI

भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ मिली जीत के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिमस्टेक राष्ट्रों समेत 14 देशों के नेता इसमें शिरकत करेंगे। वहीं देश भर की विभिन्न राजनीतिक पाटियों के नेताओं को भी बिना भेदभाव के इस समारोह में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस विशाल समारोह में 6000 से 6500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इनमें देश-विदेश के नेताओं के अलावे बुद्धिजीवी, राजनीतिक विश्लेषक, फिल्म स्टार,सेलिब्रेटी और मीडिया जगत से लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी की तरफ से समारोह को साधारण और गंभीर रूप देने निर्देश मिले हैं। एक गंभीर अवसर को ध्यान में रखते हुए इसे सादगीपूर्ण और गरिमामय बनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सार्क देशों के प्रमुखों के अलावा करीब 4000 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। कहा जा रहा है कि यह समाराेह भी लगभग 2014 के कार्यक्रम जैसा ही होगा। बावजदू इसके नरेंद्र मोदी का यह दूसरा शपथग्रहण समारोह कई मायनों में खास होगा। 

जानते हैं, 'मोदी 2.0' युग की शुरुआत में और क्या खास होगा: 

How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world
Rashtrapati Bhawan(President House) - फोटो : Social Media

दरबार हॉल नहीं बाहरी प्रांगण में होगा समारोह 

शपथ ग्रहण समारोह इस बार राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा। राज्य के प्रमुखों और देशों के शासनाध्यक्षों के औपचारिक स्वागत के लिए मुख्य द्वार और भवन के बीच एक भव्य रास्ता बनाया जाएगा। यह चौथा मौका होगा जब प्रधानमंत्री पद की शपथ दरबार हॉल की जगह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगी।

खबरों के अनुसार, सबसे पहले चंद्रशेखर ने 1990 में बाहरी प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 में और इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी ने बाहरी परिसर में शपथ ग्रहण की थी। 

How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world
शपथ ग्रहण - फोटो : File Photo

अबतक की सबसे बड़ी मेहमाननवाजी

राष्ट्रपति भवन किसी एक कार्यक्रम के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए मेहमाननवाजी करने वाला है। मौका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का। इस कार्यक्रम में 6000 से 6500 लोगों की मौजूदगी रह सकती है। 

बाहरी प्रांगण में मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी। समारोह के बाद रात्रिभोज की व्यवस्था है, जिसमें वेज और नॉनवेज दोनों थालियां होंगी। खाने की सूची में 'दाल रायसीना' को भी जगह दी गई है। 

How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world
PM with Bollywood Celebrities(File Photo) - फोटो : Amar Ujala

आएंगे 14 देशों के नेता, सेलिब्रेटी लगाएंगे चार चांद

समारोह में 14 देशों के प्रमुख और कई देशों के राजदूतों के अलावा बुद्धिजीवी, राजनीतिक एक्टिविस्ट्स, फिल्म स्टार को बुलाया गया है। वहीं राजनीतिक दलों के प्रमुखों और कई वरिष्ठ राजनेताओं को भी समारोह में बुलाया गया है।

इस बार भाजपा, टीएमसी समेत कई दलों से सांसद के तौर पर बॉलीवुड, टॉलीवुड के अलावे क्रिकेट और अन्य खेल जगत के सितारों से सजने वाला है। फिल्मों से राजनीति में आए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को भी न्योता मिला है। कहा जा रहा है कि ऐसे में शपथग्रहण समारोह में इनके आने से आयोजन में चार चांद लग जाएंगे। 

How Special PM Modi oath ceremony in President house: 6500 Guest including Bollywood & Cricket world
...When Amit Shah Rally in west Bengal postponed - फोटो : (File Photo)

बंगाल हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी न्योता

समारोह में जहां बड़ी-बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है वहीं पार्टी ने पश्चिम बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को विशेष रूप से बुलावा भेजा है। इन लोगों के रहने-ठहरने की सारी व्यवस्था भी पार्टी ने की है।

54 परिवारों को दिए गए इस न्योते को बंगाल में पैर पसारने की कोशिश कर रही भाजपा का अहम कदम माना जा रहा है। निमंत्रण सूची में 16 जून 2013 से 26 मई 2019 तक जितने कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए हैं, उनके परिवार वालों को न्योता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed