गडकरी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल गांधी कब से मराठी जानने लगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष को मराठी सीखने की सलाह दी है। राहुल ने मंगलवार को गडकरी का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा था कि उनकी पार्टी ने चुनाव के समय लंबे चौड़े वादे किए थे। कुछ दिन पहले पहले मराठी चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू में गडकरी मराठी भाषा में कह रहे हैं, ‘हमलोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे सत्ता में कभी नहीं आएंगे। लेकिन हमें जनता से लंबे-चौड़े वादे करने की सलाह दी गई थी। अब हम लोग सत्ता में हैं और लोग हमारे उन वादों के बारे में पूछ रहे हैं।’
गडकरी के इस इंटरव्यू क्लिप को राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सही फरमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लालच का शिकार बनाया है।’ कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल को पहले किसी से मराठी समझ लेनी चाहिए थी। उन्होंने बगैर मराठी समझे ही ट्वीट कर दिया और वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
गडकरी ने कहा कि हम जो वादे करते हैं वो पूरे भी करते हैं और हमने ऐसा किया है। इसके साथ ही पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘वीडियो में महाराष्ट्र सरकार के संदर्भ में बात हो रही थी और उसका भाजपा या केंद्र की सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने वीडियो में न तो प्रधानमंत्री नाम लिया और न ही 15 लाख रुपये हर नागरिक के खाते में आने की बात कही। कब से राहुल मराठी समझने लगे। कमेंट करने से पहले उन्हें मराठी सीखनी चाहिए।’