फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How a routine phone call from his mother saved an eyewitness to Rameshwaram cafe blast

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: 'मां का फोन न आया होता तो शायद...', कुमार अलंकृत ने सुनाई बंगलूरू धमाके की आपबीती

Sat, 02 Mar 2024 09:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 09:42 PM IST
सार

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की घटना को याद करते हुए बिहार के मूल निवासी कुमार अलंकृत ने कहा कि मां की कॉल न आई होती तो शायद मैं जिंदा न होता। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
How a routine phone call from his mother saved an eyewitness to Rameshwaram cafe blast
कुमार अलंकृत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते शुक्रवार को कर्नाटक के बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 10 लोग गंभीर घायल हो गए थे। मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि यह आईईडी ब्लास्ट है। इस बीच, 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुमार अलंकृत की मां के फोन कॉल ने उन्हें बचा लिया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
शुक्रवार को दोपहर एक बजे बंगलूरू स्थित रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ। विस्फोट से पहले कैपे में 24 वर्षीय सॉफ्टेवयर इंजीनियर कुमार अलंकृत दोपहर का भोजन करने गए थे, लेकिन अचानक मां ने उन्हे फोन किया, जिसके चलते वह कैफे से बाहर आ गया। उनके बाहर आने के कुछ सेकेण्ड बाद वहां जोरदार धमाका हुआ। 
विज्ञापन


मां की कॉल ने बचाया मुझे- अंलकृत
पटना के मूल निवासी कुमार अलंकृत ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने काउंटर से अपना डोसा लिया और जहां पर विस्फोट हुआ उस स्थान पर बैठने के बारे में सोचा, लेकिन उसी वक्त उनकी मां का फोन आया। उसके बाद मां से बात करने के लिए वह 10 मीटर की दूरी पर चले गए। अलंकृत ने कहा कि मां की एक कॉल ने उन्हें नया जीवन दिया है। अगर मेरी मां मुझे कॉल न करती तो शायद मैं जिंदा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मां से बात कर रहा था, अचानक विस्फोट हुआ- अलंकृत
अलंकृत ने कहा कि जब भी मैं उस कैफे में जाता था तो उस जगह पर ही बैठता था, जहां पर विस्फोट हुआ। मां से फोन पर हुई बात का जिक्र करते हुए अलंकृत ने कहा कि मेरी मां मेरे बारे में पूछ रही थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं, उस दौरान अचानक तेज आवाज आई। मैं डर कर बाहर की ओर भागा। वहां मौजूद हर कोई घबरा रहा था। सब बाहर की ओर भाग रहे थे। विस्फोट के बाद वहां धुआं और दुर्गंध फैल गई। 

सोशल मीडिया पर साझा किया था पोस्ट
संयोग से कुमार अलंकृत कैफे में हुए विस्फोट का वीडियो 'एक्स' पर साझा करने वाले पहले लोगों में से एक थे। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि दोपहर एक बजे, मैं रामेश्वरम कैफे ब्रुकफील्ड में लंच कर रहा था और कैफे के अंदर एक बड़ा विस्फोट हुआ। मैं विस्फोट से कुछ मीटर की दूरी पर था। मैं सुरक्षित हूं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भगवान उन्हें जल्द ठीक होने में मदद करें।

आठ मार्च को फिर से खुलेगा रामेश्वरम कैफे
आठ मार्च को बंगलूरू में रामेश्वरम कैफे को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक और सीईओ राघवेंद्र राव ने कहा कि हम अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि कोई भी ताकत हमारे राष्ट्र की भावना को कम नहीं कर सकती। हमने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के एक सप्ताह के भीतर अपने ब्रुकफील्ड आउटलेट को फिर से खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आठ मार्च महाशिवरात्रि के शुभ दिन की है। गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस द्वारा जांच के तहत रेस्तरां की घेराबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed