फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Housing sales rise 11% in first half to 11-year high, Knightfrank India reports

Sales: पहली छमाही में मकानों की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 11 साल के शीर्ष पर, नाइटफ्रैंक इंडिया ने रिपोर्ट जारी की

Fri, 05 Jul 2024 05:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Jul 2024 05:14 AM IST
सार

नाइटफ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पहली छमाही में मकानों की बिक्री सालाना 11 फीसदी बढ़ गई है, जो कि पिछले 11 सालों में अब तक शीर्ष पर है। 

विज्ञापन
Housing sales rise 11% in first half to 11-year high, Knightfrank India reports
हाउसिंग सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के आठ प्रमुख शहरों में 2024 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 11 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस अवधि में कुल 1,73,241 मकान बिके। कुल बिक्री में प्रीमियम मकानों की हिस्सेदारी 34 फीसदी रही। नाइटफ्रैंक इंडिया की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-जून, 2024 में आठ शहरों में कार्यालय के लिए जगह की मांग भी 33 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 3.47 करोड़ वर्ग फुट पर पहुंच गई। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन-एमडी शिशिर बैजल ने कहा, मजबूत आर्थिक बुनियाद और स्थिर सामाजिक-राजनीतिक हालात के कारण देश का रियल एस्टेट बाजार कुछ तिमाहियों में तेजी से बढ़ा है। आवासीय और कार्यालय के लिए स्थानों की मांग दशक भर में सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


एक साल में नौ फीसदी तक बढ़े दाम
आठ प्रमुख शहरों में पहली छमाही में सालाना आधार पर मकानों की कीमतें 9 फीसदी तक बढ़ी हैं। बंगलूरू में कीमत सबसे ज्यादा 9 फीसदी बढ़ी है। मकानों के दाम कोलकाता में 6 फीसदी, हैदराबाद-चेन्नई में पांच-पांच फीसदी, मुंबई-एनसीआर-पुणे में चार-चार फीसदी और अहमदाबाद में एक फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन

मुंबई में कार्य स्थल की सर्वाधिक मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में कार्यालय स्थल की मांग 79 फीसदी बढ़कर 58 लाख वर्ग फुट पहुंच गई। दिल्ली-एनसीआर में यह 11.5 फीसदी बढ़कर 57 लाख वर्ग फुट पहुंच गई। बंगलूरू में 21 फीसदी बढ़कर 84 लाख वर्ग फुट और पुणे में 88 फीसदी बढ़कर 44 लाख वर्ग फुट पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद, कोलकाता व अहमदाबाद में भी कार्यालय स्थल की मांग बढ़ी है। हालांकि, चेन्नई में इसमें गिरावट आई है। मुंबई-एनसीआर में सर्वाधिक बिक्री हुई है।

 
शहर आबादी वृद्धि
मुंबई 47,259 16%
एनसीआर 28,998 -04%
बंगलूरू 27,404 04%
पुणे 24,525 13%
हैदराबाद 18,573 21%
अहमदाबाद 9,377 17%
कोलकाता 9,130 25%
चेन्नई 7,975 12%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed