{"_id":"5ee6590d8ebc3e42eb433738","slug":"house-destroyed-in-cyclone-family-of-five-in-odisha-is-forced-to-live-in-a-toilet-for-over-two-and-a-half-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : चक्रवात ने उजाड़ा था आशियाना, ढाई साल से शौचालय में रहने को मजबूर पांच लोगों का परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : चक्रवात ने उजाड़ा था आशियाना, ढाई साल से शौचालय में रहने को मजबूर पांच लोगों का परिवार
Sun, 14 Jun 2020 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओडिशा के नयागढ़ जिले की एक महिला वार्ड सदस्य करीब ढाई साल से भी ज्यादा समय से अपने परिवार के साथ एक शौचालय में रहने को मजबूर है। इस परिवार को न तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल पाया और न ही बीजू पक्का घर योजना के तहत ही रहने का कुछ इंतजाम हो सका।
विज्ञापन
राज्य के नयागढ़ जिले की सुरकाबड़ी पंचायत के गांव थानापल्लीपटना की वार्ड सदस्य बलिना सेनापति का दावा है कि वह अपने पति, सास और दो बच्चों के साथ एक शौचालय में रहने को मजबूर हैं। उनका घर साल 2013 में आए चक्रवात फैलिन में टूट गया था और करीब ढाई साल पहले रहने लायक नहीं रह गया था।
विज्ञापन
इसके बाद महिला का परिवार स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनवाए गए एक शौचालय में रहने लगा। बलिना के पति रमेश सेनापति दिहाड़ी मजदूर हैं, उन्होंने सरकारी योजना के तहत घर पाने की कई कोशिशें की लेकिन पात्रों की सूची में उनका नाम कभी नहीं आया। बनिता का कहना है, वह स्थानीय बीडीओ (ब्लॉक विकास अधिकारी) से लेकर अन्य अधिकारियों से मिले लेकिन गर जगह से केवल वादे मिले।
विज्ञापन
बनिता ने कहा, 'मेरा वार्ड सदस्य के रूप में चुने जाने से भी अभी तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाई है। जबकि सरकार पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने की बात करती है, निर्वाचित पीआरआई सदस्य इस तरह रहने के लिए मजबूर हैं।' सरपंच मिनाती साहू ने भी इस संबंध में असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बनिता के परिवार को पीएम आवास योजना में जोड़ने के लिए अधिकारियों से कहा, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।
वहीं, सरकार का कहना है कि उसे इस स्थिति की कोई जानकारी नहीं है। नयागढ़ में जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष रे का कहना है कि प्रशासन को वार्ड सदस्य की समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, हम इस मामले की जांच कराएंगे और परिवार की सहायता के लिए जो भी संभव होगा करेंगे।
बता दें कि इसी साल मार्च में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मने कहा था कि उनकी सरकार अगले चार साल में गरीब परिवारों को 20 लाख कंक्रीट निर्मित घर देगी। पटनायक ने कहा था कि राज्य सरकार पहले ही 25 लाख घरों का निर्माण करवा कर पात्रों को दे चुकी है।