फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Horrendous that WB govt which 'banned' Durga Puja is taking credit for UNESCO honour: MoS Lekhi

Bengal: मीनाक्षी लेखी का ममता पर तंज, दुर्गा पूजा पर पाबंदी लगाने वाली सरकार यूनेस्को सम्मान का ले रही श्रेय

Thu, 22 Sep 2022 04:07 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 22 Sep 2022 04:07 PM IST
सार

इस महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी ने यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में 'कोलकाता में दुर्गा पूजा' को शामिल करने का जश्न मनाते हुए एक रैली का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
Horrendous that WB govt which 'banned' Durga Puja is taking credit for UNESCO honour: MoS Lekhi
Minakshi lekhi - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को कहा कि यह भयानक है कि एक राज्य सरकार जिसने दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया था, त्योहार को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने का श्रेय ले रही है। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को गुजरात के गरबा नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भी भेजा है।

विज्ञापन


ममता ने जश्न मनाते हुए एक रैली का नेतृत्व किया था
इस महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी ने यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में 'कोलकाता में दुर्गा पूजा' को शामिल करने का जश्न मनाते हुए एक रैली का नेतृत्व किया था। संस्कृति राज्य मंत्री लेखी ने ताना मारा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बहुत व्यस्त होंगी और उन्हें अपने सलाहकारों से जो सलाह मिल रही है वह संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि 2019 में यूनेस्को की सूची में दुर्गा पूजा को शामिल करने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक प्रस्ताव भेजा गया था जिसे दिसंबर 2021 में स्वीकार कर लिया गया था। लेखी ने कहा कि यह पूरे भारत के लिए गर्व की बात है कि दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक सूची में शामिल किया गया और इस पर राजनीति करना गलत था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भयानक है कि जिस राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया था वह इस उपलब्धि का श्रेय ले रही है। उन्होंने कहा कि देश की सभी परंपराओं की एक सुर में सराहना की जानी चाहिए। दुर्गा पूजा दक्षिण और पश्चिम भारत में उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पूर्वी भारत में है। लेखी 24 अक्टूबर को कोलकाता जाएंगी और दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़े ढाकी, मूर्ति निर्माताओं, पंडाल निर्माताओं और अन्य लोगों सहित 30 कारीगरों और कलाकारों को सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed