फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Horn on Human head, Know all about new research Mobile Technology

मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से सिर पर सींग निकलने वाली रिपोर्ट की पूरी कहानी जानिए

Mon, 24 Jun 2019 05:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Horn on Human head, Know all about new research Mobile Technology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
मोबाइल फोन के ज्यादा प्रयोग से सिर पर सींग आने से जुड़े शोध की खबर आजकल सोशल मीडिया में छाई हुई है। एक तरफ जहां कई लोग इस शोध को खारिज कर रहे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जो इस खबर को पढ़ने के बाद चिंता भी जता रहे हैं। अमर उजाला ने भी इस विषय पर वीडियो बनाया जिसपर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं।
विज्ञापन


यह शोध जैव यांत्रिकी पर किया गया है जिसके अनुसार सिर को ज्यादा समय तक झुकाकर मोबाइल इस्तेमाल करने से सिर में सींग विकसित हो रहे हैं। इस रिसर्च में 18 से 30 साल के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया जो घंटों मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। यह रिसर्च ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित सनशाइन कोस्ट यूनिवर्सिटी में किया गया है। 
विज्ञापन


इस शोध में शामिल शोधकर्ताओं का पहला पेपर जर्नल ऑफ एनाटॉमी में 2016 में छपा था। इस पेपर में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 216 लोगों के एक्स-रे को शामिल किया गया था। शोध में कहा गया है कि 41 फीसदी युवा वयस्कों के सिर की हड्डी में वृद्धि देखी जा सकती है। खोपड़ी का पहले जो नाप लिया गया था, उसके मुकाबले नया नाप ज्यादा मिला। महिलाओं से ज्यादा पुरुष ज्यादा प्रभावित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च में कहा गया है कि ज्यादा देर तक झुककर मोबाइल से बात करने से रीढ़ की हड्डी का वजन शिफ्ट होकर सिर के पीछे की मांसपेशियों तक चला जाता है। इससे कनेक्टिंग टेंडन और लिगामेंट्स में हड्डी का विकास हो रहा है। एक हुक या सींग की तरह हड्डी बढ़ रही है।

दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों का भी पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव

Horn on Human head, Know all about new research Mobile Technology
सांकेतिक तस्वीर
इस शोध में यह भी कहा गया है कि केवल मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के प्रयोग का भी मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका शिकार केवल युवा ही नहीं बल्कि बच्चे भी हो रहे हैं।

वॉशिंगटन टाइम्स की खबर के अनुसार खोपड़ी के निचले हिस्से पर इस कांटेदार हड्डी को देखा जा सकता है। सिर के निचले हिस्से में दिखने वाली यह हड्डी किसी सींग की तरह लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed