फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home secy reply in Abu Salem case irks SC, says it is an attempt to lecture judiciary

सुप्रीम कोर्ट: गैंगस्टर अबू सलेम मामले में भाषण देने पर गृह सचिव भल्ला की खिंचाई, जानें पूरा मामला 

Thu, 21 Apr 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

जस्टिस कौल ने केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) केएम नटराज से कहा कि मुझे हलफनामे का कुछ हिस्सा समझ नहीं आ रहा है। हमें क्या करना है, हम करेंगे।

विज्ञापन
Home secy reply in Abu Salem case irks SC, says it is an attempt to lecture judiciary
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को प्रत्यर्पित गैंगस्टर अबू सलेम द्वारा 2002 में पुर्तगाल के ऑथोरोटी को दिए आश्वासन का सम्मान करने को लेकर दाखिल याचिका पर व्याख्यान देने पर फटकार लगाई। पुर्तगाल की ऑथोरोटी को दिए आश्वासन ले तहत सलेम को 25 साल से अधिक की जेल या मौत की सजा नहीं दी जा सकती। दरअसल, मुंबई बम ब्लास्ट के एक मामले मे टाडा अदालत ने सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे मे गृह सचिव भल्ला द्वारा किए गए इस दावे पर आपत्ति जताई कि पीठ को टाडा अदालत द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा के खिलाफ सलेम की अपील का निपटारा मेरिट के आधार पर करना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह उन्हें नहीं बताना चाहिए कि हमें क्या करना चाहिए। अदालत को भल्ला का यह बयान भी पसंद नहीं आया कि वर्ष 2030 में कार्यपालिका द्वारा पुर्तगाल अथॉरिटी को दिए आश्वासन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


जस्टिस कौल ने केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) केएम नटराज से कहा कि मुझे हलफनामे का कुछ हिस्सा समझ नहीं आ रहा है। हमें क्या करना है, हम करेंगे। हलफनामा दाखिल करने के दो मौकों के बाद उन्हें हमें यह नहीं बताना चाहिए। मैं इसे विनम्रता से नहीं लेता। नटराज ने कहा कि सलेम के अधिकार, दोषसिद्धि आदि का फैसला न्यायपालिका को करना है और जहां तक आश्वासन का सवाल है यह दो देशों के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीठ ने नटराज से कहा कि हमने आपसे पूछा था कि क्या आप आश्वासन पर कायम हैं। आप कह रहे हैं कि अभी विचार करने का समय नहीं आया है। आप इसे समय से पहले कैसे कह सकते हैं? पीठ ने यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ता ने मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया तो आश्वासन और सजा की अवधि के सवाल पर अदालत द्वारा विचार किया जाएगा। अगली सुनवाई पांच मई को होगी।


भल्ला ने हलफनामे में कहा था कि भारत सरकार पुर्तगाल को दिए आश्वासन से बंधा है लेकिन सरकार के लिए अपने आश्वासन का सम्मान करने का सवाल तभी उठेगा जब 25 साल की अवधि समाप्त हो जाएगी। यह तारीख 10 नवंबर, 2030 है। उक्त तिथि से पहले दोषी-अपीलकर्ता(सलेम) उक्त आश्वासन के आधार पर कोई राहत की मांग नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed