{"_id":"603a0e228ebc3ee975200e77","slug":"home-secretary-level-talks-between-india-and-bangladesh-both-committed-to-stop-illegal-activities-along-the-border-mha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और बांग्लादेश के बीच हुई गृह सचिव स्तर की वार्ता, दोनों देश सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकने को प्रतिबद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और बांग्लादेश के बीच हुई गृह सचिव स्तर की वार्ता, दोनों देश सीमा पर अवैध गतिविधियां रोकने को प्रतिबद्ध
Sat, 27 Feb 2021 02:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को 19वीं गृह सचिव स्तर की वार्ता का आयोजन किया गया। बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम की 50वीं वर्षगांठ 'मुजीब बोरशो' और राजनयिक संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने नियंत्रित करने पर प्रतिबद्धता जताई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि 19वीं गृह सचिव स्तर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने इंडो बांग्लादेश बॉर्डर (आईबीबी) पर लंबित बाड़ को जल्द पूरा करने पर चर्चा की। बता दें कि इस पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने सहमति व्यक्त की थी। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा कोविड-19 के बारे में सहयोग, व्यापार, संपर्क, विकास साझेदारी, बिजली, ऊर्जा और जल संसाधन, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग तथा सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई। भारत और बांग्लादेश ने कोरोना काल में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की भी सराहना की।
विज्ञापन
19th Home Secretary Level Talks b/w India & Bangladesh were held virtually today in the backdrop of ‘MujibBarsho’and 50 years of Bangladesh Liberation War and establishment of diplomatic ties between the two countries: Ministry of Home Affairs (MHA)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 27, 2021
मुजीब बोरशो के अवसर पर दोनों देशों की वायुसेनाओं ने एक दूसरे को उपहार के तौर पर ये विमान दिए। भारतीय वायु सेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बांग्लादेश एयर फोर्स को एक विरासत अलौएट आईआईआई हेलीकॉप्टर उपहार में दिया है। वहीं ढाका की ओर से रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एफ-86 साबरी विमान मिला।