{"_id":"6719a5c38e7dc2ca7903c474","slug":"home-ministry-will-crack-down-on-online-fraud-branches-of-cyber-commands-will-be-opened-in-the-states-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHA: बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसेगी गृह मंत्रालय, राज्यों में खोले जाएंगे साइबर कमांडों की विशेष शाखाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MHA: बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसेगी गृह मंत्रालय, राज्यों में खोले जाएंगे साइबर कमांडों की विशेष शाखाएं
Thu, 24 Oct 2024 07:12 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:12 AM IST
सार
MHA: देशभर में लगातार बढ़ते साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए गृह मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसको लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने को कहा है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्रालय ने बढ़ते साइबर खतरों के बीच सभी राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने को कहा है। बढ़ते साइबर खतरों और साइबर रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के बाद भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से यह निर्णय लिया गया। बीते एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों को 170 से अधिक फर्जी बम धमकियां मिलीं। इनमें अधिकांश सोशल मीडिया पर दी गई। ये खाते वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके बनाए गए थे और जांच एजेंसियां इन्हें पकड़ नहीं पाई।
अगले पांच सालों में 5000 साइबर कमांडो तैयार करने की योजना
गृह मंत्रालय अगले पांच वर्षों में 5,000 साइबर कमांडो तैयार करने की योजना बना रहा है। साइबर कमांडो विंग पुलिस संगठन का अभिन्न अंग होगा और इसे राष्ट्रीय संसाधन माना जाएगा। आदेश में कहा गया कि संभावित साइबर कमांडो का चयन राज्यों, संघ शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में कार्यरत कर्मियों में से किया जाएगा। जनवरी 2023 और 2024 में हुई डीजीपी, एलजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी ने 'साइबर कमांडो' की विशेष शाखा स्थापित करने की सिफारिश की थी। ब्यूरो
विशेषज्ञता के अनुसार सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
ये कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे अपेक्षा की जाएगी कि उन्हें डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।