{"_id":"5f90cb8b8ebc3e9ba43c067c","slug":"home-ministry-transfers-and-promotes-senior-ips-officers-in-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का अर्द्धसैनिक बलों में तबादला और प्रमोट किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृहमंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का अर्द्धसैनिक बलों में तबादला और प्रमोट किया
Thu, 22 Oct 2020 05:30 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्रालय ने बुधवार को कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का अर्द्धसैनिक बलों में तबादला और प्रमोट किया है। मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को आईटीबीपी में एडीजी बनाया है। इससे पहले वह आईटीबीपी में आईजी के तौर पर कार्यरत थे। चौधरी उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था रह चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह, 1989 बैच के अधिकारी पीएस फलनिकर का तबादला एडीजी के तौर पर सीआईएसएफ में किया गया है। वह अब तक एनएसजी में आईजी के तौर पर कार्यरत थे। मध्य प्रदेश काडर के 1989 बैच के अधिकारी संजीव रंजन ओझा को सीआरपीएफ में एडीजी बनाया गया है। वह बीएसएफ में आईजी पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
राजस्थान में तैनात 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत प्रियदर्शी को सीआरपीएफ में आईजी नियुक्त किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश काडर के 1994 बैच के अधिकारी अनंत कुमार सिंह को बीएसएफ में आईजी बनाया गया है। झारखंड काडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी आईटीबीपी में डीआईजी होंगे।
विज्ञापन