फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry strict on security issues of Jammu and Kashmir citizens, issued guidelines

जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय हुआ सख्त,राज्यों को जारी किए निर्देश

Sat, 09 Mar 2019 03:03 PM IST
अभिषेक त्यागी डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sat, 09 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry strict on security issues of Jammu and Kashmir citizens, issued guidelines
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक बार फिर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि राज्य सरकारें सुनिश्चित करें कि जम्मू-कश्मीर मूल के लोगों के साथ किसी तरह का कोई बुरा बर्ताव न हो। अगर कोई व्यक्ति उनके साथ गलत हरकत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


 
इस बाबत सभी राज्यों के खुफिया विभागों को भी सचेत कर दिया गया है। वजह है यूपी की घटना के बाद आईबी ने उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी इस तरह के मामले सामने आने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गृह मंत्रालय ने इस तरह के दिशा-निर्देश 16 फरवरी को भी जारी किए थे। उस वक्त पुलवामा हमले के बाद विभिन्न राज्यों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों के साथ बुरे बर्ताव की खबरें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लखनऊ में कश्मीर के रहने वाले दुकानदारों से मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर ड्राई फ्रूट बेंच रहे कश्मीर के दो विक्रेताओं पर बुधवार को एक राइट-विंग संगठन से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ व लाठी से पीटा। 

इतना ही नहीं, राइट विंग संगठन से जुड़े हमलावरों ने दोनों कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का वीडियो भी साझा किया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कश्मीरी युवकों को हमलावरों के चंगुल से बचा लिया गया। जिन कश्मीरियों को पीटा गया, उनमें से एक का नाम अफजल नाइक है और दूसरे का अब्दुल सलाम। विपक्षी पार्टियों के अलावा सिविल सोसायटी के सदस्यों ने भी इस मामले में भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधा था।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की, उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इन गरीब असहाय लोगों पर हमला करने की जगह तुम लोग मेरे पास क्यों नहीं आते, मैं खुद कश्मीरी हूं, तुम लोगों के लिए एक डंडा रखा हुआ है, जो बेकरार हुआ जा रहा है' 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को कश्मीरी मूल के लोगों पर हुए हमले का वीडियो शेयर कर इसकी कड़ी निंदा की है। राइट विंग संगठन से जुड़े लोगों के चंगुल से कश्मीरियों को बचाने वाले उस बहादुर शख्स को भी राहुल गांधी ने सलाम किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसी घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को दोबारा से यह निर्देश जारी किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर मूल के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed