फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry says, many Terror camps still active in PoK

गृह मंत्रालय का बयान: पाक अधिकृत कश्मीर में अभी भी सक्रिय हैं कई आतंकी शिविर

Wed, 10 Mar 2021 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Mar 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry says, many Terror camps still active in PoK
जी किशन रेड्डी (फाइल) - फोटो : facebook.com/gkishanreddy

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर हैं जिनका उपयोग प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित आतंकवादियों की जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए किया जाता है। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार पीओके में अनेक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर हैं, जिनका प्रयोग प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षित आतंकवादियों की जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों हेतु घुसपैठ कराने के लिए किया जाता है। इनमें से कुछ प्रशिक्षण शिविर अब भी सक्रिय हैं और वे आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने सीमा-पार से आतंकियों की घुसपैठ खत्म करने और उन्हें सहायता पहुंचाने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाया है। सरकार ने सीमा-पार आतंकवाद और घुसपैठ में पाक की सतत सहायता के मुद्दे को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के दौरान इंटरनेट शटडाउन पर नहीं रहता केंद्र का नियंत्रण
इससे पहले राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने बताया कि इंटरनेट पर रोक या इंटरनेट शटडाउन की स्थिति में इंटरनेट का नियंत्रण केंद्र के हाथ में नहीं होता है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साइबर स्पेस में काफी चुनौतियां हैं। यहां कोई भी सूचना काफी तेजी से वायरल होती है जिसके दुरुपयोग की संभावना लगातार बनी रहती है। 

 

इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर राज्यसभा में बताया गया कि किसी भी हिंसा या दंगे के दौरान जब इंटरनेट शटडाउन होता है तो उसका कंट्रोल राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के हाथ में होता है। देश में इंटरनेट का शटडाउन टेलीकॉम सर्विसेज (संशोधन) का अस्थायी निलंबन नियमावली 2020 के तहत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed