फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry relaxes travel conditions for Overseas Citizen of India cardholders till June 30, 2020

सरकार ने एनआरआई को दी राहत, ओसीआई कार्डधारकों के लिए यात्रा शर्तों में दी गई ढील

Sat, 28 Dec 2019 12:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Dec 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
home ministry relaxes travel conditions for Overseas Citizen of India cardholders till June 30, 2020
भारतीय पासपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : शटरस्टॉक्स

गृह मंत्रालय ने विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों को यात्रा नियमों में छूट दी है। सरकार ने प्रवासी भारतीय कार्डधारक (ओसीआई) नागरिकों के लिए यात्रा नियमों में ढील दी गई है। यह छूट 30 जून, 2020 तक जारी रहेगी। इसके मुताबिक कुछ आयु वर्ग वाले लोग भारत की यात्रा तब भी कर सकते हैं जब उन्होंने अपने नए पासपोर्ट को ओसीआई के तहत दोबारा पंजीकृत न कराया हो।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा कि ओसीआई कार्डधारकों को 20 साल तक की उम्र तक नया पासपोर्ट जारी होने पर हर बार खुद को री-रजिस्टर करना होता है। वहीं 50 साल की उम्र के बाद एक बार री-रजिस्टर करना होता है। उन्होंने कहा कि 21-50 साल की उम्र वालों के लिए यह नियम जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओसीआई कार्डधारकों की सुविधा के लिए जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के 17 जून, 2019 के निर्देशों के अनुसार 30 जून, 2020 तक इस नियम में ढील दी गई है। हालांकि उन्हें अपना नया और पुराना पासपोर्ट साथ लेकर चलना होगा। ओसीआई कार्ड कार्डधारक को भारत का आजीवन वीजा प्रदान करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


17 दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रालय को सूचित किया गया है कि कुछ देशों में आव्रजन अधिकारियों और एयरलाइनों ने ओसीआई कार्डधारकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है क्योंकि या तो कार्डधारक ने 50 साल की आयु होने पर खुद को दोबारा पंजीकृत नहीं कराया या पासपोर्ट नवीनीकरण (20 वर्ष से कम आयु वर्ग) होने पर दोबारा पंजीकृत नहीं किया। 


मंत्रालय ने कहा, 'यह सूचित किया जाता है कि पासपोर्ट के नवीकरण या निर्दिष्ट आयु प्राप्त करने पर ओसीआई कार्ड फिर से जारी करने को लेकर निर्देश ओसीआई कार्ड धारकों द्वारा समय पर अनुपालन किए जाने की अपेक्षा है।' मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह विदेश में स्थित भारतीय मिशनों को नियमों में दी गई छूट के बारे में बताएं। जिनमें कार्डधारकों को होने वाली परेशानियों को देखते 30 जून, 2020 तक के लिए ढील दी गई है। हालांकि उन्हें अपने नए पासपोर्ट के साथ ओसीआई कार्ड में उल्लिखित पुराने पासपोर्ट को साथ लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed