{"_id":"65bc957d8b952043e90a5011","slug":"home-ministry-introduce-kendriya-grihmantri-dakshta-padak-for-forensic-science-services-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Home Ministry: 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' का एलान, गृह मंत्रालय के चार पदकों का किया गया विलय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Home Ministry: 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' का एलान, गृह मंत्रालय के चार पदकों का किया गया विलय
Fri, 02 Feb 2024 12:56 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:56 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि 'स्पेशल ऑपरेशन मेडल', 'यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन', 'असाधारण आसूचना कुशलता पदक' और 'यूनियन होम मिनिस्टर अवार्ड फॉर मेरीटोरियस सर्विस' पदकों का केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक में विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए नए पदक का एलान किया है। इस पदक को 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि 'स्पेशल ऑपरेशन मेडल', 'यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टीगेशन', 'असाधारण आसूचना कुशलता पदक' और 'यूनियन होम मिनिस्टर अवार्ड फॉर मेरीटोरियस सर्विस' पदकों का केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक में विलय कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्पेशल ऑपरेशन मेडल की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। देश की सुरक्षा में उच्च स्तरीय योजना बनाने और उसकी अहमियत के आधार पर यह मेडल दिया जाता है। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस एंड इन्वेस्टिगेशन मेडल की शुरुआत भी साल 2018 में ही की गई थी। यह जांच के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। खुफिया सेवाओं में बेहतरीन काम के लिए साल 2018 से ही असाधारण आसूचना कुशलता पदक दिया जा रहा है। यूनियन होम मिनिस्टर अवार्ड फॉर मेरीटोरियस सर्विस इन फोरेंसिक साइंस को साल 2010 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
1 फरवरी को जारी हुए गजट नोटिफिकेशन में भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस सेवा, केंद्रीय बलों, सुरक्षा संगठन और खुफिया विभाग, स्पेशल ब्रांच और फोरेंसिक साइंस के लोगों को आतंकवाद रोधी, सीमा सुरक्षा, हथियार नियंत्रण, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ, नारकोटिक्स, तस्करी और बचाव कार्यों में सराहनीय काम करने वाले लोगों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

The existing Union Home Minister’s Special Operation Medal, Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation, Asadharan Aasuchana Kushalata Padak and Union Home Minister’s Awards for Meritorious Service in Forensic Science instituted by the Ministry of Home Affairs are… pic.twitter.com/5rcPL5zxWw
— ANI (@ANI) February 2, 2024