{"_id":"58c8d4ce4f1c1bb76032b05e","slug":"home-minister-rajnath-singh-says-talks-about-his-name-being-in-the-running-for-uttar-pradesh-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी CM के सवाल पर बोले राजनाथ- बातें हैं बातों का क्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी CM के सवाल पर बोले राजनाथ- बातें हैं बातों का क्या
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में सीएम कौन होगा? इस पर फैसला अभी तक बीजेपी नहीं कर पायी है। हालांकि 16 मार्च को लखनऊ में आयोजित विधायक दल की बैठक में फैसला लेने की बात कही जा रही है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम सबसे अधिक तैर रहा है, लेकिन राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये बातें बेकार और अनावश्यक है।
विज्ञापन
यूपी में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली है। जनता का इतना बड़ा जनादेश भाजपा के लिए जितनी बड़ी खुशियों की सौगात लाया है, वहीं 2019 के आम चुनाव को देखते हुए उतने ही असमंजस में डाल रहा है। इसलिए भाजपा और संघ दोनों जनता के इस भरोसे को खोना नहीं चाहते। सूत्र बताते हैं कि यही वजह कि कई दौर की बैठकों के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य अन्य शीर्ष नेता एक राय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कड़ी में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अनुभव, राजनीतिक कुशलता, प्रशासनिक दक्षता और सभी को साधने की कला में यूपी के सभी नेताओं पर भारी हैं।
विज्ञापन
#WATCH: HM Rajnath Singh says talks about his name being in the running for Uttar Pradesh CM are, "unnecessary & futile" pic.twitter.com/o24cxRxwTS
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017विज्ञापन
ऐसी खबर है कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को यूपी की कमान मिल सकती है। हालांकि तीन बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 17 साल से केन्द्रीय राजनीति में सक्रिय राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए इच्छुक नहीं हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन राव भागवत की मुहर लगने के बाद वह इसे कुबूल कर लेंगे।