फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Rajnath Singh promised to change the fate of Jammu and Kashmir

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया जम्मू-कश्मीर की तकदीर बदलने का वादा, नाबालिग पत्थरबाजों को करेंगे माफ

Thu, 07 Jun 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 07 Jun 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh promised to change the fate of Jammu and Kashmir

गृहमंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के अपने जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कश्मीर के भविष्य पर बातचीत करते हुए कई आश्वासन दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के उमंग और उत्साह को देखने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि जम्मू-कश्मीर के नौजवान सिर्फ घाटी की नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की तकदीर को बदल सकते हैं। ये बातें राजनाथ सिंह ने स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ जम्मू कश्मीर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन



उन्होंने स्पोर्ट्स के जवानों से कहा कि आप पर सिर्फ जम्मू-कश्मीर को नाज नहीं है, बल्कि पूरे देश को नाज है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार की मदद से हम जम्मू-कश्मीर की तकदीर और तस्वीर बदल कर रहेंगे। घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक बच्चों का प्रश्न है, बच्चे बच्चे होते हैं, बच्चों को कोई भी गुमराह कर सकता है। जो भी बच्चे पत्थरबाजी में गुमराह हुए हैं, उनके ऊपर केस को वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम और हमारी सरकार चाहती है कि यहां के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए सरकार कई सारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवा भारत को बदल सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नाबालिग पत्थरबाजों पर से केस वापस ले लिया जाएगा। 


राजनाथ सिंह ने कश्मीर के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तबाही और तरक्की में किसी एक का दामन पकड़ना हो तो, कभी तबाही का दामन मत पकड़ना। हमेशा तरक्की का दामन पकड़ना। क्योंकि आपकी तरक्की में ही आपका भविष्य निर्भर है और मुल्क की तरक्की निर्भर है। अब मुझे यकीन हो गया है कि यहां नए सूरज को उगने से कोई नहीं रोक सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed