{"_id":"5cf4ebb2bdec220742622912","slug":"home-minister-amit-shah-took-stock-of-country-s-internal-security-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, पहले ही दिन लिया देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, पहले ही दिन लिया देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा
Mon, 03 Jun 2019 03:51 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 03 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
गृह मंत्री अमित शाह पद संभालते ही एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी और रॉ चीफ, गृह सचिव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ-साथ सीमा सुरक्षा की जानकारी भी ली। बता दें कि गृह मंत्री देश की सुरक्षा के लिए लंबे समय से ऐसी समीक्षा बैठक करते आ रहे हैं। एक अधिकारी के अनुसार आईबी और रॉ प्रमुख से शाह ने पड़ोसी देशों से जुड़ी सीमा से संबंधित जानकारी भी ली। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा का जायजा लेने से गृह मंत्री को फैसले आदि लेने में भी मदद मिलती है।
बताया जा रहा है कि इसके बाद शाह अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। वह सभी अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। वह बीएसएफ के महानिदेशक से भारत-पाक सीमा और भारत-बांग्लादेश सीमा की जानकारी लेंगे। वहीं सीआरपीएफ के महानिदेशक से वह कश्मीर, अमरनाथ यात्रा और आंतरिक सुरक्षा पर जानकारी लेंगे।