{"_id":"5e577b558ebc3ef3976460de","slug":"home-minister-amit-shah-to-chair-24th-meeting-of-eastern-zonal-council-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर: पूर्वी जोनल काउंसिल की शुक्रवार को बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भुवनेश्वर: पूर्वी जोनल काउंसिल की शुक्रवार को बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
Thu, 27 Feb 2020 01:48 PM IST
Priyesh Mishra
एएनआई, भुवनेश्वर
एएनआई, भुवनेश्वर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करने के लिए भुवनेश्वर जाएंगे। इस बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बता दें कि जोनल काउंसिल का अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री होता है।
विज्ञापन
क्या होती है जोनल काउंसिल
कई राज्यों के बीच और केंद्र एवं राज्यों के बीच मिलकर काम करने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से राज्य पुनर्गठन कानून 1956 के अंतर्गत जोनल काउंसिलों का गठन किया गया था। जोनल काउंसिलों को यह अधिकार दिया गया है कि वे आर्थिक और सामाजिक योजना के क्षेत्र में आपसी हित से जुड़े किसी भी मसले पर विचार-विमर्श करें और अपनी सिफारिशें केंद्र को दें।
विज्ञापन
ये जोनल काउंसिलें आर्थिक और सामाजिक आयोजना, भाषायी अल्पसंख्यकों, अंतर राज्यीय परिवहन जैसे साझा हित के मुद्दों के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह दे सकती है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के भाग-3 के तहत पांच जोनल काउंसिल स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs (MHA): Home Minister Amit Shah to chair the 24th meeting of Eastern Zonal Council, comprising the states of Bihar, Jharkhand, Odisha, and West Bengal. The meeting is scheduled to be held tomorrow in Bhubaneswar. (file pic) pic.twitter.com/HSXthNPPsV
— ANI (@ANI) February 27, 2020