कोलकाता पहुंचे अमित शाह, मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले, आज बांकुरा जाएंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार रात दो दिन दौरे पर कोलकाता पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय ने उनका स्वागत किया।
यहां उन्होंने कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन घोरी के परिजनों से मुलाकात की। अपहरण के आरोप में 26 सितंबर को गिरफ्तार मदन की 13 अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। शाह ने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने हमारे शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोरी के परिजनों से मुलाकात की। इस बहादुर परिवार को मेरा नमन।
Met with the family of our martyred Booth Vice President Madan Ghorai in Kolkata.
I bow to his braveheart family.@BJP4India will always remain indebted to our karyakartas who have given their supreme sacrifice while fighting against atrocities and injustice in West Bengal. pic.twitter.com/feOTJVbwhiविज्ञापन विज्ञापन— Amit Shah (@AmitShah) November 4, 2020
शाह आज सुबह बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से बांकुरा के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह पुआबागान जाएंगे, जहां वह बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सवह बांकुरा के रवींद्र भवन में संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनके चतुर्डिही गांव जाने की योजना है, जहां वह एक आदिवासी परिवार के यहां भोजन करेंगे। गुरुवार की रात ही उनकी कोलकाता के लिए वापसी होगी।
चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा
सूत्रों के मुताबिक शाह 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांगठनिक तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हैं। कोरोना काल में शाह की यह बंगाल की पहली यात्रा है। इससे पहले वह एक मार्च को यहां आए थे।