फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah met President Murmu submitted 12th section for Official Language

Amit Shah: गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, आधिकारिक भाषा पर संसद समिति का 12वां खंड सौंपा

Mon, 04 Sep 2023 10:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आज संसद की राजभाषा समिति के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राजभाषा समिति की रिपोर्ट का 12वां खंड सौंपा। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah met President Murmu submitted 12th section for Official Language
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक भाषा पर संसद समिति के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें पैनल की रिपोर्ट का 12वां खंड सौंपा। आजादी के बाद से 2014 तक समिति की रिपोर्ट के नौ खंड प्रस्तुत किए गए और 2019 के बाद से तीन खंडों को मंजूरी दी गई। ये खंड विषयवार तैयार किए गए हैं। 12वें खंड का विषय 'सरलीकरण' है।
विज्ञापन


शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि आज संसद की राजभाषा समिति के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राजभाषा समिति की रिपोर्ट का 12वां खंड सौंपा। इसे अधिकारिक बनाने पर जोर दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और निसिथ प्रमाणिक सहित 15 से अधिक सांसद मौजूद थे। 12वें खंड को गृहमंत्री अमित शाह ने चार अगस्त को आधिकारिक भाषा पर संसदीय समिति की 38वीं बैठक में मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन


हिंदी की किसी स्थानीय भाषा के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं
समिति की 38वीं बैठक में शाह ने कहा था कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का कोई खास दिन नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक पटल पर हिंदी सहित अन्य भारतीय भाषाओं को गर्व से प्रस्तुत करते हैं। स्थानीय भाषाओं के साथ हिंदी की प्रतिस्पर्धा नहीं है। हर भारतीय भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा, तब ही भारत सशक्त होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। जल्द ही हर भारतीय भाषा में यह पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। पीएम संसद में एक भी भाषण अंग्रेजी में नहीं देते हैं। राजभाषा की स्वीकार्यता किसी कानून या सर्कुलर से नहीं होती। बल्कि सद्भावना, प्रेरणा और प्रोत्साहन से राजभाषा की स्वीकार्यता तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed