{"_id":"5da39de38ebc3e012c653e5e","slug":"home-minister-amit-shah-meet-top-ats-officials-of-states-in-program-organized-by-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राज्यों के एटीएस के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज राज्यों के एटीएस के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Mon, 14 Oct 2019 03:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को विभिन्न राज्यों के आतंक निरोधी दस्तों (एटीएस) के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। एक सम्मेलन के तौर पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान शाह उन्हें आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार की नीति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों की तरफ से बढ़ते खतरे के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तरफ से आयोजित सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी एटीएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान एक समग्र आतंक-निरोधी एक्शन प्लान तय किया जाएगा और यह भी तय किया जाएगा कि विभिन्न राज्यों की एटीएस के बीच आपसी सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन