चेन्नई: सीटों के बंटवारे को लेकर अन्नाद्रमुक नेताओं ने अमित शाह के साथ की बातचीत
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम से मुलाकात की।
इस दौरान तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की। रात करीब 10 बजे शुरू हुई बातचीत दो घंटे बाद भी जारी थी। भाजपा को उम्मीद है कि वह 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकेगी।
अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के विलुप्पुरम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं कि आपसे तमिल में बात नहीं कर सकता। यह भारत की सबसे प्राचीन और सबसे मधुर भाषाओं में से एक है। मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।
इसके बाद कांग्रेस और द्रमुक पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, एक ओर जहां अन्नाद्रमुक और एनडीए गरीबों के हित के लिए सोच रही है वहीं द्रमुक और कांग्रेस भ्रष्ट हैं और फूट डालो राज करो की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, 'सोनिया जी, राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चिंतित हैं और स्टालिन को उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थी और उस समय डीएमके इसके साथ गठबंधन में थी और ये सभी तीन - 2 जी, 3 जी और 4 जी तमिलनाडु में मौजूद हैं। 2 जी का मतलब है- दूसरी पीढ़ी का मारन परिवार, 3 जी का मतलब है तीसरी पीढ़ी का करुणानिधि का परिवार और 4 जी का मतलब है चौथी पीढ़ी का गांधी परिवार।
ढ़ाबे पर खाया खाना
गृह मंत्री अमित शाह और जी किशन रेड्डी ने कल चेन्नई के विलुप्पुरम में सड़क किनारे एक ढ़ाबे पर भोजन किया
Tamil Nadu: Union Home Minister Amit Shah and MoS G Kishan Reddy had a meal at a roadside restaurant on Viluppuram to Chennai Highway yesterday pic.twitter.com/CVsNsf3SsL
— ANI (@ANI) March 1, 2021