फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah inaugurates new building of Central Forensic Science Laboratory at New Town Kolkata

Amit Shah: अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा; केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का किया उद्घाटन

Sun, 01 Jun 2025 12:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि कोलकाता में नई सीएफएसएल प्रयोगशाला पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। प्रयोगशाला पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में जटिल मामलों के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेगी।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah inaugurates new building of Central Forensic Science Laboratory at New Town Kolkata
Amit Shah - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के निकट न्यू टाउन में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया। यह पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली को मजबूत करने में बहुत योगदान देगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, '... 88 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण हुआ है, परंतु इस CFSL के माध्यम से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम, सिक्किम और उत्तर पूर्व के सभी राज्यों को साक्ष्य आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली विकसित करने में समग्र दृष्टिकोण की भूमिका का निर्वहन करने में मदद मिलेगी।'

विज्ञापन


शाह ने कहा कि यह उद्घाटन केंद्र के सुरक्षित, पारदर्शी और साक्ष्य-संचालित आपराधिक न्याय प्रणाली बनाने के लंबे समय से चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, 'यह बेहद संतुष्टि का क्षण है, क्योंकि हम आधुनिक फोरेंसिक और जांच बुनियादी ढांचे की श्रृंखला में प्रत्येक कड़ी को मजबूत करना जारी रखते हैं।' केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, केरल और बिहार में सात और सीएफएसएल प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने हाल के आपराधिक कानून सुधारों के प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की शुरुआत के बाद 60 प्रतिशत मामलों में हमने 60 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर होते हुए देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। अमित शाह शनिवार शाम को महानगर पहुंचे थे। कोलकाता हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, पार्टी नेताओं अग्निमित्र पॉल और राहुल सिन्हा सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री ने कोलकाता के बाहरी इलाके राजारहाट में सीएफएसएल भवन के उद्घाटन के साथ अपने दिन की शुरुआत की। दोपहर में वे नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बैठक में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

 
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद शाह का दौरा
मजूमदार ने कहा, 'अमित शाह हमें राज्य में अगले विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप देंगे।' शाह रविवार को उत्तरी कोलकाता के शिमला स्ट्रीट में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर का भी दौरा करेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से यह पश्चिम बंगाल की उनकी पहली यात्रा है। उनका दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर बंगाल यात्रा के कुछ दिनों बाद भी हो रहा है, जो राज्य पर केंद्रीय नेतृत्व के निरंतर ध्यान को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed