फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah in West Bengal says will come to Bengal again and will also push for change

Amit Shah: 'फिर बंगाल आऊंगा, परिवर्तन के लिए जोर भी लगाउंगा', पश्चिम बंगाल में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Mon, 16 Oct 2023 07:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 16 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को बोउबाजार के संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति द्वारा राम मंदिर थीम पर बनाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वे फिर से बंगाल आएंगे और राजनीतिक बात भी करेंगे और सत्ता परिवर्तन के लिए पूरा जोर भी लगाएंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah in West Bengal says will come to Bengal again and will also push for change
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां बोउबाजार के संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति द्वारा राम मंदिर थीम पर बनाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन किया और प्रार्थना की। इससे पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वे आज राजनीति की बात करने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में फिर से आएंगे और राजनीति की बात भी करेंगे और यहां परिवर्तन करने के लिए पूरा जोर भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मां के सामने बंगाल से भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्दी समाप्त हो, ऐसी शक्ति हम सबको मां दें, ऐसी प्रार्थना करेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर बाद कोलकाता पहुंचे। हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वे आज राजनीति की बात नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर ही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे फिर से बंगाल आएंगे और राजनीतिक बात भी करेंगे और सत्ता परिवर्तन के लिए पूरा जोर भी लगाएंगे। 

उन्होंने कहा कि वे मां के सामने बंगाल से भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्दी समाप्त हो ऐसी शक्ति हम सबको मां दे, ऐसी प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि मां ने असुरों और रक्तबीज और शुंभ निशुंभ का विनाश किया था। उन्होंने कहा वे केवल यहां मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने आए हैं। यह नौ दिन पश्चिम बंगाल के लिए दीपावली से भी बड़ा त्योहार है। उत्तर भारत में भी विधि विधान से लोग शक्ति की आराधना करते हैं। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर, जिसका उद्घाटन जनवरी में होना है, लेकिन उत्तर कोलकाता के पंडाल में राम मंदिर का उद्घाटन कोलकाता वालों ने कर दिया है। राम जन्म भूमि का मंदिर बनने से पहले ही दुर्गा पूजा पंडाल से समग्र विश्व में राम मंदिर का संदेश जा रहा है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि बंगाल की दुर्गा पूजा अपने थीम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के लोग इस दौरान यहां पंडालों की सजावट और लाइटनिंग को देखने आते हैं। इस बार भारत में विश्व हो रहा है, इसलिए इस बार यहां के कलाकारों ने पंडालों को विश्वकप के थीम को भी उभारा है। इसके अलावा इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों की थीम में चंद्रयान-3, पेरिस का डिजनीलैंड, आदियोगी सहित कई अन्य लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। लोगों को इस दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मेट्रो भी पूरी तरह से तैयार है।

इसी तरह से कोलकाता की लाइफ रही ट्राम इस वर्ष 150 वर्ष मना रहा है, इसलिए इस बार ट्राम को भी विशेष रूप से सजाया गया है। इसी तरह से चंद्रयान-3 का प्रक्षेपन इस वर्ष सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस बार यह थीम भी देश और दुनिया के लोगों को आर्षित करेगा। वैज्ञानिकों की मेहनत को सलाम करने के लिए इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को चंद्रयान-3 का रूप दिया गया है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम पर विराजमान दिखाया गया है। इसके अलावा पंडाल में प्रज्ञान रोवर के भी एक मॉडल को प्रदर्शित किया गया है।

इसी तरह से कोयंबटूर के भव्य आदियोगी के तर्ज पर आतपुर एक्साइड फैक्ट्री के निकट मैदान में 80 फुट की प्रतिमा लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। इसकी सबसे ज्यादा खासियत होगी, यहां की लाइटिंग। साउथ दम दम में श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता में सबसे प्रसिद्ध पूजाओं में से एक है और वे हर साल कुछ खास लेकर आते हैं। इस वर्ष, श्री भूमि ने उत्तरी कोलकाता की हलचल के बीच पेरिस डिज़नीलैंड को जीवंत बनाया है।


मध्य कोलकाता में प्रसिद्ध कॉलेज स्क्वायर पूजा, जो अपनी रोशनी के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यह शहर के मध्य में राजसी मैसूर पैलेस की प्रतिमूर्ति के लिए तैयार है! देखने से एक बारगी तो कोई भी संशय में पड़ जाएगा। निश्चित रूप से इस बार कॉलेज स्क्वायर सभी के दिलों पर छाने को तैयार है। इसके अलावा भी इस बार दुर्गा पंडालों में गुजरात का प्रसिद्ध सोम मंदिर, जोधपुर का संग्रहालय, लंका काण्ड, बनारस की गंगा घाट को डिजीटल तकनीक का इस्तेमाल कर इन सभी को बिल्कुल जीवंत तरीके से पूजा पंडाल में सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed