फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah holds meeting with NSA, IB Chief and Delhi Police Commissioner

गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसए, आईबी चीफ और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ की बैठक

Fri, 05 Feb 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 05 Feb 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah holds meeting with NSA, IB Chief and Delhi Police Commissioner
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

नए कृषि कानून पर जारी किसान आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, आईबी के मुखिया और दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव के साथ बैठक की। संसद भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान शाह ने खासतौर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर से किसान आंदोलन की ताजा स्थिति और पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है जब विदेश की बड़ी हस्तियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। विदेशी हस्तियों की टिप्पणी के खिलाफ गुरूवार को विदेश मंत्रालय ने सख्त टिप्पणियां की थी। इसके अलावा खुद गृह मंत्री और मोदी सरकार के मंत्रियों के अलावा देश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने विदेशी हस्तियों के खिलाफ मोर्चा खोला था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक में शाह के साथ डोभाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ किसान आंदोलन पर बातचीत की। पुलिस की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा आंदोलन के जरिए हिंसा की कथित साजिश के खिलाफ भी रणनीति तैयार की। गौरतलब है कि इस आंदोलन में खालिस्तानी समूहों की भागीदारी के भी आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed