{"_id":"6006b90c8ebc3e30cf583b0f","slug":"home-minister-amit-shah-can-begin-ayushman-health-scheme-for-central-paramilitary-forces-on-january-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जनवरी को केंद्रीय बलों के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत करेंगे अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
23 जनवरी को केंद्रीय बलों के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत करेंगे अमित शाह
Tue, 19 Jan 2021 04:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 23 जनवरी को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की असम में शुरुआत कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आयुष्मान भारत (पीएम-जय) को केंद्र सरकार दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताती है। इसके तहत गरीबों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के प्रमुखों, एक उप-अधिकारी और एक-एक जवान को गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सीएपीएफ के कर्मियों की कुल संख्या 10 लाख के करीब है और वे आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया, 'आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य योजना को केंद्रीय गृह मंत्री 23 जनवरी को गुवाहाटी में शुरू कर सकते हैं। इस योजना को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा और उसके बाद ग-ह मंत्री लाभार्थियों को संबोधित भी कर सकते हैं।'
विज्ञापन