फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah bluntly: Pakistan will do surgical strike again if it does not stop, said this on Ram Mandir too

गृहमंत्री की दो टूक: बाज न आया पाकिस्तान तो फिर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक, राम मंदिर पर भी कही ये बात

Fri, 15 Oct 2021 02:28 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Oct 2021 02:28 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को घाटी में हिंसा पर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश दहशतगर्दों को भेजना और घाटी में खून बहाना बंद करे। यही उसके लिए बेहतर है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah bluntly: Pakistan will do surgical strike again if it does not stop, said this on Ram Mandir too
गोवा के पणजी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की वारदातों व एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को दो टूक कहा, सीमा पार से आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पाकिस्तान अगर बाज नहीं आया तो फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान को सख्त लहजे में शाह ने संदेश दिया कि घाटी में दहशतगर्दों को भेजना और खून बहाना बंद कर दे। 

विज्ञापन


दक्षिण गोवा के धारबंदोरा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते हुए शाह ने कहा, पांच साल पहले भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को स्पष्ट संदेश गया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंसा फैलाने की हर कोशिश का बराबर जवाब दिया जाएगा। शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक के विकल्प को खुला बताते हुए कहा, हम डरने वाले नहीं हैं। जो घाटी में घुसकर अल्पसंख्यकों की हत्या कर रहे हैं, बाज आ जाएं। हमने पलटवार किया तो संभलने का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


ये कांग्रेस सरकार नहीं, अब सैनिक घर में घुसकर मारेंगे
शाह ने कहा, वह वक्त और था, जब आतंकी हमलों पर सिर्फ वार्ता होती थी। यह भाजपा की सरकार है, हम आतंकी दुस्साहस को कतई कबूल नहीं करेंगे। दहशतगर्दों को उसी जुबान में जवाब दिया जाएगा जो उन्हें समझ आती है। 2016 में हमारे जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर सेना पर हमले का बदला लिया था, आगे भी ऐसा ही होगा। सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया भी हमारे तेवर समझ गई थी। हमारी सीमा में घुसकर दहशत फैलाने का मौका हम नहीं देते। जो देश इस तरह के मंसूबे पाल रहे हैं वह यह कतई न भूलें कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक दोहराने में देर नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर 2016 को जवानों ने एलएसी पार कर लिया था उड़ी हमले का बदला 

उड़ी में सेना के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमलों का बदला भारतीय सेना के कुछ जवानों ने 29 सितंबर 2016 को वास्तविक नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर लिया था। जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में स्थित लॉन्च पैड में मौजूद आतंकियों को ढेर किया और सुरक्षित एलओसी के इस पार लौटे थे।

शाह ने परिकर के योगदान को किया याद

शाह ने अपने संबोधन में पूर्व रक्षामंत्री मनोहर परिकर के योगदान को याद किया। मनोहर पर्रिकर ने अपने कार्यकाल में पूर्व सैनिकों की बहुप्रतीक्षित वन रैंक वन पेंशन की मांग को अमली जामा पहनाया था। इस मांग को साकार करने में परिकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान ने खुद को बताया शांति पसंद 

शाह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान के जवाब में पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह शांति पसंद करने वाला देश है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शाह के बयान को उकसाने वाला बताते हुए कहा कि वह इस तरह की धमकी से डरता नहीं।

2019 में बहुमत के बिना अनुच्छेद 370, राम मंदिर पर फैसला संभव न होता: शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी को अगर 2019 में बहुमत नहीं मिलता तो अनुच्छेद 370 हटाना और राम मंदिर पर फैसला संभव नहीं होता। मोदी सरकार के प्रचंड बहुमत का ही नतीजा है जो राम मंदिर निर्माण शुरू हुआ। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 2022 में हम गोवा में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। आजादी से पहले और बाद में बनी सभी पार्टियों में भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जिसकी आत्म एक नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता है। बिना कार्यकर्ता के भाजपा की कल्पना ही संभव नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed