{"_id":"607381858ebc3e59086958d2","slug":"home-minister-amit-shah-blamed-cm-mamata-banerjee-for-the-violence-in-cooch-behar-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव : गृहमंत्री शाह ने साधा निशाना- ममता के उकसावे के कारण ही लोगों ने केंद्रीय बलों पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव : गृहमंत्री शाह ने साधा निशाना- ममता के उकसावे के कारण ही लोगों ने केंद्रीय बलों पर किया हमला
Mon, 12 Apr 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, शांतिपुर।
एजेंसी, शांतिपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:38 AM IST
सार
- गृहमंत्री शाह ने कहा कि पिछले तीन चरणों में कमोबेश राज्य में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
- शाह ने कहा कि दीदी मौत में भी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ममता बनर्जी के अयोग्य गृहमंत्री के टिप्पणी के बाद रविवार को गृहमंत्री शाह ने कूचबिहार में हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के घेराव के लिए उकसाया था। इस वजह से ही लोगों ने शीतलकुची में सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे मौत में भी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा, जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है ये बहुत दुखद है। मैंने ममता दीदी के बयान देखे हैं, उसी बूथ पर सुबह आनंद बर्मन की गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई ताकि वहां पर मतदान न हो और सीआईएसएफ के हथियार लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
शाह ने आगे कहा कि ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मृत्य में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है।
आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील
गृहमंत्री शाह ने कहा कि पिछले तीन चरणों में कमोबेश राज्य में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लेकिन चौथे चरण में सुरक्षा बलों की फायरिंग में लोगों का मारा जाना, दुखद है। उन्होंने सभी दलों से राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
गौरतलब है कि बानेश्वर की एक रैली में बीते 7 अप्रैल को ममता बनर्जी ने गृह मंत्री शाह की शह पर सुरक्षा बलों पर लोगों को परेशान करने और मारने का आरोप लगाया था। उन्होंने लोगों को सुरक्षा बलों का घेराव करने की सलाह दी थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि एक दल सुरक्षा बलों को घेर कर उन्हें बातचीत में उलझाए रखे और दूसरा ग्रुप जल्दी से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोड डाल दे।
बंगाल की जनता कहेगी तो इस्तीफा देने को तैयार: शाह
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की कूचबिहार हिंसा पर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि बंगाल की जनता यदि मुझसे कहे तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। शाह ने ममता पर फिर कटाक्ष किया कि 2 मई को उन्हें सत्ता छोड़ना होगा।
शाह ने कहा, दीदी मेरा इस्तीफा चाहती हैं। यदि बंगाल की जनता मांग करेगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। मैं इसे सिर झुकाकर स्वीकार कर लूंगा। लेकिन ममता को 2 मई को सत्ता छोड़ना पड़ेगा। तृणमूल सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि वह अवैध अप्रवासियों को खुश करने के लिए ही नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं।
शाह ने दावा किया कि यह अवैध नागरिक ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं और फिर दंगा करते हैं। उन्होंने पूछा कि यदि मतुआ को नागरिकता मिलेगी तो दीदी को क्या समस्या है? दीदी को समस्या इस बात की है कि उनसे घुसपैठिए नाराज हो जाएंगे।