सुशासन दिवस: अमित शाह का विपक्ष पर निशाना, पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, पर मोदी सरकार विकास की राजनीति कर रही
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। भाजपा उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। पार्टी की ओर से देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सुशासन दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने कहा कि पिछली 21 सरकारों ने अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर फैसले लिए हैं, लेकिन मोदी सरकार ने कभी इसको ध्यान में रखकर फैसले नहीं लिए। विपक्ष पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कभी ऐसे फैसले नहीं लिए जो लोगों को 'अच्छा' लगे, बल्कि उन्होंने हमेशा ऐसे फैसले लिए जो लोगों का 'अच्छा' किया ।
अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के हर नागरिक को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी कदम उठाए और ऐसी नीतियां व योजनाएं बनाईं जिससे समाज के निम्न वर्ग को लाभ मिल सके। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाजपेयी की दिखाई राह पर चल रहे हैं और उनका भी एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना है।
The last 21 governments have taken decisions keeping in mind their vote banks. Narendra Modi govt never took decisions that 'looks' good to the people, he always took decisions that 'did' good to the people: Home Minister Amit Shah at Good Governance Day program in Delhi pic.twitter.com/tmcwwr29zn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2021