फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah along with family members visited Lord Ganesha at Lalbaugcha Raja

Amit Shah: गृहमंत्री शाह ने किए लालबागचा राजा के दर्शन; ICC चेयरमैन जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी रहे साथ

Sat, 30 Aug 2025 03:28 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 30 Aug 2025 03:28 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah along with family members visited Lord Ganesha at Lalbaugcha Raja
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बेटे ICC चेयरमैन जय शाह और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ लालबागचा राजा में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

विज्ञापन


वहीं, शाह के मुंबई प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी उनसे मुलाकात की। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया। बता दें कि अमित शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सरकार के सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिंदे से मुलाकात की। जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी वार्षिक परंपरा के तहत अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दर्शन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे भी मौजूद थे। शाह का बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व में गणेश पंडालों के दर्शन का भी कार्यक्रम है।


पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के शहर पहुंचने के बाद भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भी बीती रात सह्याद्री गेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात की। तावड़े की शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा मराठा आरक्षण आंदोलन पर भी शाह ने जानकारी ली। वहीं, शाह मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार, जो मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति के सदस्य हैं, से अधिक जानकारी लेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed