गृह मंत्री अमित शाह ने दी हिंदी दिवस की बधाई, आज देशवासियों को करेंगे संबोधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंदी दिवस 14 सितंबर को देशवासियों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि उनके संदेश का प्रसारण डीडी नेशनल चैनल पर सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई दी।
गृह मंत्री ने कहा, एक देश की पहचान उसकी सीमा व भूगोल से होती है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान उसकी भाषा है। भारत की विभिन्न भाषाएं व बोलियां उसकी शक्ति भी हैं और उसकी एकता का प्रतीक भी। सांस्कृतिक व भाषाई विविधता से भरे भारत में ‘हिंदी’ सदियों से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।
आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं इसके सशक्तिकरण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन करता हूँ और देशवासियों से यह आवाहन भी करता हूँ कि अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
विज्ञापन विज्ञापन
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। — Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2020
उन्होंने कहा, हिंदी भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है। स्वतंत्रता संग्राम के समय से यह राष्ट्रीय एकता और अस्मिता का प्रभावी व शक्तिशाली माध्यम रही है। हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति इसकी वैज्ञानिकता, मौलिकता और सरलता है। मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं का समांतर विकास होगा।
शाह ने कहा, आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं इसके सशक्तिकरण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन करता हूं और देशवासियों से यह आवाहन भी करता हूं कि अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान देने का संकल्प लें। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। तब से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।