फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holy Man Loses ‘Mahamandaleshwar’ Status For Wearing Shirt, Trousers.

पैंट-शर्ट पहनकर लड़की के साथ शॉपिंग मॉल जाना 'महामंडलेश्वर' को पड़ा महंगा

Sat, 09 Jul 2016 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Holy Man Loses ‘Mahamandaleshwar’ Status For Wearing Shirt, Trousers.
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर रहे स्वामी शैलेषानंद गिरी को बड़ी सजा मिली है। उन्हें पैंट-शर्ट पहनकर लड़की के साथ मॉल जाने का खामियाजा उठाना पड़ा।
विज्ञापन


इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में जाने का उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद विवाद बढ़ा और उनसे महामंडलेश्वर का पद वापस ले लिया गया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के प्रमुख स्‍वामी नरेंद्र गिरी ने उनसे महामंडलेश्‍वर पद वापस लिया।

स्‍वामी नरेंद्र गिरी ने कहा कि स्‍वामी शैलेषानंद गिरी ने पश्चिमी संस्कृति के कपड़े पहनकर गलत काम किया है। 

Holy Man Loses ‘Mahamandaleshwar’ Status For Wearing Shirt, Trousers.
बता दें कि स्‍वामी शैलेषानंद गिरी को अप्रैल-मई में उज्‍जैन में हुए सिंहस्‍थ कुंभ मेले के दौरान महामंडलेश्‍वर घोषित किया गया था। उन्‍हें दोबारा से यह पद पाने के लिए नए सिरे से पूरी प्रकिया का पालन करना होगा।

दूसरी ओर जब स्वामी शैलेषानंद गिरी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफाई में कहा कि बारिश में उनका चोला खराब हो गया था। इसलिए उन्होंने शॉपिंग मॉल से पैंट-शर्ट खरीदा। वह अपने शिष्यों के लिए ड्रेस खरीदने के लिए मॉल गए थे।

स्वामी शैलेषानंद गिरी पायलट बाबा के शिष्‍य हैं। संन्‍यास लेने से पहले वे राजनीति से भी जुड़े हुए थे और कांग्रेस के प्रवक्‍ता भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed