फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   holi wishes in Hindi, whatsapp holi photos sms and holi status

Happy Holi 2022: इंतजार हुआ खत्म, अब उड़ेगा होली का रंग, दूर बैठे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें संदेश

Fri, 18 Mar 2022 07:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 07:22 AM IST
सार

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली

होली की हार्दिक शुभकामनाएं
 

विज्ञापन
holi wishes in Hindi, whatsapp holi photos sms and holi status
Happy Holi 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभर में अब होली शुरू हो गई है। हुरियारे जगह-जगह आपको होली की मस्ती में डूबते नजर आएंगे। होली एक ऐसा त्योहार है इसमें आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, आस पड़ोसियों और करीबियों से मिलते हैं। लेकिन आजकल का जमाना सोशल मीडिया का है। होली के मौके पर अगर आप अपने हर दोस्त, रिश्तेदार या करीबी से नहीं मिल पा रहें तो व्हाट्सएप, फेसबुक या एसएमएस के जरिए प्रियजनों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर होली की बधाई दे सकते हैं। होली के मौके पर अपनों को भेजें ये आकर्षक शुभकामना संदेश।

विज्ञापन


1. यह तो रंगों का त्योहार है
आज न हुए लाल-पीले तो जिंदगी बेकार है
रंग लगाएंगे हम आपको इतना पक्का
जितना पक्का हमारा रिश्ता और प्यार है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

2. आपके जीवन में हो रंगों की भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है मेरी ईश्वर से इस बार
होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

3. रूठे यार को मनाना है
इस बार गिले शिकवे मिटाना है
तो आ गया होली का त्योहार
आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

4. राधा के संग कान्हा ने खेली होली
हम भी लेकर निकले अपनी टोली
बगल में पिचकारी हाथ में गुलाल
प्यार के रंग से कर देंगे लालो लाल
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

5. न रहे आपकी कोई ख्वाहिश अधूरी
खुशियों से कभी न हो आपकी दूरी
रंग बिरंगी होली लाए जीवन में बहार
रंगीन हो जाए आपकी दुनिया पूरी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

6. शुभदायक गुलाबी रंग
सुखदायक नारंगी रंग
चमका हुआ चांदी का रंग
परमानंद पीला रंग
हमेशा के लिए हरा रंग
आपके जीवन को खुशहाल बनाए रखें
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 

7. आई वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ रहा गुलाल
रंग बरसे नीले हरे और लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

8. न रहे आपकी कोई ख्वाहिश अधूरी
खुशियों से कभी न हो आपकी दूरी
रंग बिरंगी होली लाए जीवन में बहार
रंगीन हो जाए आपकी दुनिया पूरी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

9. रीत का पीला, नेह का नीला
हर्ष का हरा, लावण्य की लाली
प्रेम के जल में हमने मिला ली
उस रंग से मैं खुद को रंग दूं
इसको रंग दूं उसको रंग दूं
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

10. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

11. प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

12. गुलाल की ठंडक और शाम की रौनक
लोगों का गाना, गलियों को चमकाना
दिन की मस्ती, रंगों की धूम
लो आ गई भई खुशियों की होली।
हैप्पी होली 2022

13. मथुरा की खुशबू
गोकुल की मिठास
वृंदावन की सुगंध
बरसाने की फुहार
मुबारक हो सभी को होली का त्योहार
हैप्पी होली 2022

14. ऊपर वाले ने फिर फरमाया है
बेरंग हो रही जिंदगी को
रंग बिरंगी करने का वक्त आया है
हैप्पी होली 2022 

15. फरवरी में मनाई अंग्रेजी मोहब्बत
अब राधा-कृष्ण के प्यार का महीना आया है
रसिया पर चढ़ेगा अब फागुन का रंग
क्योंकि अब होली का त्योहार आया है
हैप्पी होली 2022 

16. लाल, हरा या पीला
कौन से रंग में कर दूं आपको गीला
इस होली दूर से ही कर रहे आपको तंग
दुआ है जीवन में हो इंद्रधनुष के सातों रंग
हैप्पी होली 2022

17. हम भी झूमे मस्ती में
तुम भी झूमे मस्ती में
धूम मची सारी बस्ती में
झूमे सब होली की मस्ती में।
हैप्पी होली 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed