फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi: BJP leader Virendra Sachdeva says It will be a historic Holi for the people of Delhi, they will get all

Holi: भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- दिल्ली वालों के लिए ऐतिहासिक होली, मिलेगी हर सुविधा

Tue, 11 Mar 2025 06:22 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

Virendra Sachdeva:  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,  लंबे समय के बाद दिल्ली को विकास करने वाली सरकार मिली है। दिल्ली को एक विकसित देश की विकसित राजधानी के तर्ज पर विकसित करने के लिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Holi: BJP leader Virendra Sachdeva says It will be a historic Holi for the people of Delhi, they will get all
फोटो- दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, डॉ. हर्षवर्धन, पवन राणा, योगेंद्र चंदोलिया और अन् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली वालों के लिए यह एक ऐतिहासिक होली है जिसमें वे सबके साथ मिलजुलकर खुशी के साथ अपना त्योहार मना रहे हैं। इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किया अपना हर वादा निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली सरकार जो बजट विधानसभा में रखने जा रही है, उसके लिए सभी नेता मिलजुलकर हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सुखद परिणाम जल्द ही जनता को दिखाई देगा। वीरेंद्र सचदेवा ने यह बात दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों के साथ होली कार्यक्रम में कहा। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि लंबे समय के बाद दिल्ली को विकास करने वाली सरकार मिली है। दिल्ली को एक विकसित देश की विकसित राजधानी के तर्ज पर विकसित करने के लिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के हर नागरिक की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित बजट तैयार करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लंबे समय बाद जनता की अपेक्षाएं पूरी हुई हैं। यह एक ऐतिहासिक अवसर है। सरकार हर अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। वे होली के रंग में पत्रकारों के साथ नाचते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम मित्तल और शुभेंदु शेखर अवस्थी सहित तमाम नेता शामिल हुए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed