{"_id":"6551c6480d7a7f714d0c8b36","slug":"holes-were-drilled-with-drilling-machine-on-the-pillars-of-hampi-unesco-heritage-site-list-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: ASI का सरकार को नोटिस, CM के कार्यक्रम के लिए मंदिर स्तंभ को नुकसान पहुंचाने पर मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: ASI का सरकार को नोटिस, CM के कार्यक्रम के लिए मंदिर स्तंभ को नुकसान पहुंचाने पर मांगा जवाब
Mon, 13 Nov 2023 12:40 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:40 PM IST
सार
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के कार्यक्रम के लिए यूनेस्को विरासत स्थल सूची में शामिल विरुपाक्ष मंदिर के स्तंभ पर ड्रिलिंग मशीन से छेद किया गया। जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है। एएसआई ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मंदिर के स्तंभ पर ड्रिलिंग मशीन से किया छेद, ASI का नोटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विरुपाक्ष मंदिर के अंदर ऐतिहासिक स्तंभ के साथ छेड़छाड़ के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के एक हालिया कार्यक्रम के दौरान एक झंडा बांधने के लिए ऐतिहासिक स्तंभ पर ड्रिलिंग मशीन से छेद किया गया। बता दें हम्पी यूनेस्को विरासत स्थल सूची में आता हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मामले पर त्वरित संज्ञान लेते ही एएसआई ने कहा, हम्पी के ऐतिहासिक स्तंभ पर कील ठोकने के लिए ड्रिलिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। पिछले हफ्ते आयोजित एक समारोह के दौरान खंभे पर एक झंडा लगाया गया था। यह घटना तब सामने आई जब खंभे से सजावटी सामान हटाया गया। एएसआई हम्पी सर्कल के एक अधिकारी ने कहा, बंदोबस्ती विभाग के प्रभारी अधिकारी, जो हम्पी में काम करते हैं, को बुलाया गया और नोटिस भेजा गया। एएसआई टीम ने नुकसान का संज्ञान लिया है। दस्तावेजीकरण के लिए स्तंभ में क्षतिग्रस्त हिस्से की तस्वीरें ली गई। अधिकारी ने कहा, जब ड्रिलिंग की जा रही थी तो स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। सीएम सिद्धारमैया का कार्यक्रम कन्नड़ ज्योति समारोह के दिन खंभों पर कन्नड़ ध्वज लगाए गए थे। इस दौरान कई वीआईपी शामिल हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसलिए अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने कहा, हम्पी में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता है तो एएसआई और हम्पी प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए।

Archaeological Survey of India has issued notice to Karnataka Endowments department after ASI protected Hampi's Virupakseshwar Temple pillar was allegedly nailed to alter the movement of devotees during the visit of CM Siddaramaiah to the temple last week. pic.twitter.com/aL6J3fdS6a
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 13, 2023