फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hole in Air India aircraft by hitting the bird during landing in Guwahati

गुवाहाटी में लैंडिंग के दौरान पक्षी टकराने से विमान में हुआ छेद

Sun, 21 Jan 2018 12:43 AM IST
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Updated Sun, 21 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hole in Air India aircraft by hitting the bird during landing in Guwahati

मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह समेत 160 यात्रियों के साथ शुक्रवार को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतर रहे एयर इंडिया के विमान से एक पक्षी टकरा गया। यह विमान शुक्रवार को दिल्ली-गुवाहाटी-इंफाल उड़ान पर था। घटना के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बिरेन ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमारे एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद शनिवार को उसे सुरक्षित उतार लिया गया।’ एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि इंजीनियरों की टीम विमान का निरीक्षण कर रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में छेद हो गया। विमान उस समय उतरने वाला था और उसके पहिए खोल दिए गए थे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री बिरेन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘गुवाहाटी हवाई अड्डे पर खराब और अक्षम प्रबंध को लेकर एयर इंडिया की खिंचाई की गई। उन्होंने लिखा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की व्यवस्था इतनी खराब और अक्षम है कि अभी तक कई यात्री बिना भोजन और ठहरने की जगह के बगैर विमान में ही अटके हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed