फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hoardings of former CM Uddhav Thackeray with Aurangzeb’s picture in it

महाराष्ट्र: औरंगजेब को लेकर फिर राजनीति शुरू, होर्डिंग्स पर मुगल शासक की तस्वीर के साथ दिखे पूर्व सीएम उद्धव

Thu, 22 Jun 2023 11:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर लगातार होर्डिंग का फोटो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई के माहिम इलाके में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें औरंगजेब की तस्वीर के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दिखाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Hoardings of former CM Uddhav Thackeray with Aurangzeb’s picture in it
महाराष्ट्र में फिर औरंगजेब की तस्वीर को लेकर विवाद। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आजकल मुंबई की राजनीति में एक नाम जोरों शोरों से बना हुआ है। इस नाम की वजह से न जाने कितनी अलग-अलग जगहों पर हिंसा देखने को मिली। जी हां, ये नाम औरंगजेब है। पिछले दिनों औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के शहरों में तनाव बना हुआ था। अभी लग ही रहा था कि मामला शांत हो गया है कि इस बीच फिर से कुछ ऐसा हुआ कि राजनीति में उफान आ गया। दरअसल, किसी शख्स ने होर्डिंग्स लगाए हैं, जिसमें औरंगजेब की तस्वीर के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार होर्डिंग का फोटो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई के माहिम इलाके में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें औरंगजेब की तस्वीर के साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इन पोस्टरों को रात में लगाया गया था। फिलहाल, इस बात की भी जानकारी नहीं हुई है कि किसने लगाए हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि इन होर्डिंग्स को हटवा दिया गया है। इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। कानून व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


होर्डिंग्स को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कोल्हापुर संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे का औरंगजेब के प्रति नया प्रेम देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुत्व के साथ समझौता कर रहे हैं, उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed