{"_id":"5dd945988ebc3e54c435d50e","slug":"hoarding-in-support-of-sharad-pawar-in-baramati-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : बारामती में शरद पवार के समर्थन में लगा होर्डिंग, 'हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : बारामती में शरद पवार के समर्थन में लगा होर्डिंग, 'हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं'
Sat, 23 Nov 2019 08:13 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Nov 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Hoarding
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शनिवार को सियासी उलटफेर के बाद चारों ओर एनसीपी और अजीत पवार की चर्चा हो रही है। वहीं बारामती में शरद पवार के समर्थन में एक विशाल होर्डिंग लगाई गई है। अजित पवार ने 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बारामती से 1.65 लाख मतों के भारी-भरकम अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
यह इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत थी। यह जीत इसलिये भी महत्वपूर्ण थी कि भाजपा ने यहां बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। शरद पवार की तस्वीर के साथ इस होर्डिंग पर संदेश लिखा है, 'हम 80 वर्षीय योद्धा के साथ हैं।' यह होर्डिंग बारामती नगर परिषद की इमारत के पास लगाया गया था।
विज्ञापन
इस होर्डिंग पर यहां से हर गुजरने वाले की नजर पड़ रही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद इसे हटा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह होर्डिंग निगम अधिकारियों द्वारा हटाया गया क्योंकि इसे लगाने के लिये मंजूरी नहीं ली गई थी।
विज्ञापन