{"_id":"6289e7589aa62a56085e045d","slug":"hm-amit-shah-inaugurates-and-lay-foundation-stone-of-various-development-projects-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah In Arunachal Pradesh: 'राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा उतार कर भारतीय चश्मा पहन लो'; अमित शाह का वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah In Arunachal Pradesh: 'राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा उतार कर भारतीय चश्मा पहन लो'; अमित शाह का वार
Sun, 22 May 2022 01:03 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 01:03 PM IST
सार
गृहमंत्री शाह ने कहा कि 8 साल के अंदर अरुणाचल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां की कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ करने के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए, अरुणाचल के विकास के लिए पेमा खांडू और केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्षों में वो किया है, जो 50 वर्षों में नहीं हुआ।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह
- फोटो : @BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। नामसाई जिले में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैं सबसे पहले एक बात स्वीकार करता हूं, मैं देश भर में घुमा हूं। लेकिन देश भर में सबसे खूबसूरत जगह अगर कोई है तो वो हमारा ये अरुणाचल प्रदेश है।
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 बड़ी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी आगे बढ़ाई है, जो रक्षा क्षेत्र के साथ जुड़ी है। एक राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और दूसरी राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी। ये इसके साथ-साथ हमारे सैन्य और अर्ध सैनिक बलों को एक ट्रेंड मैनपॉवर देने की यूनिवर्सिटी है।आज यहां पर राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का MOU आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि आज के एक ही दिन में अरुणाचल में 786 करोड़ की लागत से विकास के काम या तो पूरे हो रहे हैं या शुरू हो रहे हैं। लाभ वितरण में 33,466 परिवार और 800 स्वयं सहायता समूहों और NGO को 244 करोड़ रुपये की योजनाओं का लाभ मिला है। राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी रक्षा के क्षेत्र में तकनीक से लैस टेक्नोक्रेट्स खड़ा करने की यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन
राहुल बाबा आंख खोल दो
गृहमंत्री शाह ने कहा कि 8 साल के अंदर अरुणाचल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां की कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ करने के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए, अरुणाचल के विकास के लिए पेमा खांडू और केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्षों में वो किया है, जो 50 वर्षों में नहीं हुआ। कांग्रेस नेताओं पर वार करते हुए शाह ने कहा कि कईं बार हमारे कांग्रेस के मित्र बोलते हैं कि 8 साल हो गए, मोदी जी बताओ आपने क्या किया।आप मुझे बताइए कि जो आंख बंद करके जागता हो, उसको विकास कैसे दिखाई पड़ेगा। राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा उतार कर भारतीय चश्मा पहन लो, तो पता चलेगा कि 8 साल में क्या क्या विकास हुआ है।
भाजपा ने पूर्वोत्तर में भ्रष्टाचार की संस्कृति को समाप्त किया: शाह
शाह ने कहा कि भाजपा ने पूर्वोत्तर भारत में भ्रष्टाचार की संस्कृति को समाप्त किया है। हमारी सरकार में विकास कार्यों के लिए निर्धारित धन अब आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है, जबकि कांग्रेस के शासन में अधिकतर राशि बिचौलिए हड़प जाते थे। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के 50 साल में इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद ही इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ।