{"_id":"629f0d01a8c1185db63d75b6","slug":"hizbul-mujahideen-terrorist-held-in-bengaluru-used-to-deliver-sermons-during-friday-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी, जुमे की नमाज के वक्त देता था तकरीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी, जुमे की नमाज के वक्त देता था तकरीर
Tue, 07 Jun 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:02 PM IST
सार
आरोपी तालिब हुसैन को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। उसने श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ले रखी थी। वह जुमे की नमाज के दौरान तकरीर दिया करता था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा अभियान में उसे दबोचा।
विज्ञापन
बेंगलुरु पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी तालिब हुसैन को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। हुसैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू-कश्मीर से भाग निकला था, क्योंकि सशस्त्र बलों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। वह बेंगलुरु में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
हुसैन ने बेंगलुरु के श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ले रखी थी। वह जुमे की नमाज के दौरान तकरीर दिया करता था। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने आज हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पुलिस उन जैसे लोगों पर नजर रखती है। मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूरी मदद की जाएगी। पहले भी सिरसी और भटकल में ऐसी गिरफ्तारियां हुई थीं। बोम्मई ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
पनाह देने वालों की भी जांच : अरागा ज्ञानेंद्र
इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक संदिग्ध आतंकवादी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में संदिग्ध आतंकवादियों को पनाह देने वाले व्यक्तियों और संगठनों की भी जांच चल रही है।