{"_id":"5c3d1da5bdec22739e2a4045","slug":"hizbul-condition-bring-weapon-first-to-recruit-in-the-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल की शर्त: ‘पहले हथियार लाओ फिर करेंगे संगठन में भर्ती’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिजबुल की शर्त: ‘पहले हथियार लाओ फिर करेंगे संगठन में भर्ती’
Tue, 15 Jan 2019 05:09 AM IST
गौरव द्विवेदी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:09 AM IST
सार
- हिजबुल के दो आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला : पूछताछ में किया शर्त का खुलासा
- किफायतुल्ला आतंकी ट्रेनिंग के लिए जाने वाला था पाक, दिल्ली व एनसीआर से ले गए थे हथियारन
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठनों के लिए अब हथियारों की कमी होने लगी है। ज्यादातर आतंकी संगठनों ने उनके दुष्प्रचार से प्रभावित होकर भर्ती होने आने वाले युवाओं के सामने शर्त रख दी है कि वह पहले हथियार लेकर आएं, तभी भर्ती होंगे। यह खुलासा हिजबुल मुजाहिदीन के दो गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में किया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे देश के लिए राहत वाली बात बता रही हैं। दूसरी ओर, गिरफ्तार आतंकी किफायतुल्ला बुखारी जल्द ही आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठनों के पास देश के बाहर से हथियार नहीं आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में बदनामी से बचने के लिए पाकिस्तान ने हथियारों की सप्लाई कम कर दी है। ऐसे में आतंकी संगठनों के पास हथियारों की भारी कमी हो गई है। किफायतुल्ला बुखारी ने पूछताछ में बताया कि उससे कहा गया था कि वह हथियार लेकर आए, तभी उसे हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती करेंगे।
विज्ञापन
इसलिए आतंकी बनने के लिए युवा जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर से हथियार जुटा रहे हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर से हथियार नहीं मिलते तो दिल्ली-एनसीआर आते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जम्मू-कश्मीर आईएस के कई ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो दिल्ली-एनसीआर में हथियार लेने आए थे। यूपी के मुरादाबाद से हथियार लेकर जा रहे दो आतंकी जामा मजिस्द, दिल्ली के बस स्टैंड से सितंबर में गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के इस अधिकारी के मुताबिक, हिजबुल के एरिया कमांडर कमांडर नवीद मुश्ताक ने किफायतुल्ला को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजने का वायदा किया था। किफायतुल्ला ने पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया था। वह पासपोर्ट बनते ही पाकिस्तान चला जाता और पांच-छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग लेकर आता। आरोपियों की साजिश थी कि किफायतुल्ला के बाद पकड़े गए नाबालिग आतंकी को भी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जाता।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आतंकी दिल्ली-एनसीआर में कहां से हथियार लेकर गए थे। इसके लिए स्पेशल सेल की टीम जल्द ही आतंकियों से फिर पूछताछ करने जम्मू-कश्मीर जाएगी। स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत कश्मीर के शोपियां से इन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।