Maharashtra: मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन, एसयूवी कार ने बीच पर सो रहे रिक्शा चालक को कुचला, मौके पर ही मौत
मुंबई के वर्सोवा बीच पर सो रहे एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी को एक एसयूवी ने कुचल दिया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त की हालत गंभीर है।
विस्तार
महाराष्ट्र में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला। बताया गया है कि मुंबई के वर्सोवा बीच पर सो रहे एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके साथी को एक एसयूवी ने कुचल दिया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त की हालत गंभीर है। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ। एसयूसवी चला रहे 34 वर्षीय निखिल जावले और उनके साथी शुभम डोंगरे घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि. तीन घंटे के भीतर दोनों को नासिक जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के रक्त के नमूने लिए
पुलिस ने बताया कि वाहन का पंजीकरण नागपुर में किया गया है। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन का पता लगाया। दोनों आरोपियों के रक्त के नमूने भी लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इससे इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि क्या हादसे के वक्त दोनों ने शराब पी थी।
वर्सोवा बीच पर सो रहे थे दोनों लोग
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक गणेश यादव और उसका दोस्त बबलू श्रीवास्तव बीच पर सो रहे थे। वे दोनों सागर कुटीर रहवासी संघ क्षेत्र में झुग्गी में रहते थे। हादसे में घायल हुए बबलू श्रीवास्तव ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जावले और डोंगरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस का जांच पर जोर
पुलिस ने इस हादसे की जांच में प्रतिबद्धता पर जोर दते हुए कहा, हम इस मामले में जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत में पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों की पांच दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की। महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते कुछ महीनों में बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन और पोर्श हिट एंड रन मामले की पूरे देश में चर्चा हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.