फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hit and run case, Congress mla sailesh parmakilled a man in a car collision

हिट एंड रन: गुजरात में कांग्रेसी विधायक की गाड़ी की टक्कर से एक की मौत

Wed, 04 Dec 2019 03:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
hit and run case, Congress mla  sailesh parmakilled a man in a car collision
कांग्रेसी विधायक की गाड़ी - फोटो : ANI

गुजरात कांग्रेस विधायक शैलेष परमार की कार ने एक स्कूटर पर जा रहे एक शख्स को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक प्रफुल्ल पटेल के परिजन का आरोप है कि कार को परमार का बेटा चला रहा था पर पुलिस और खुद परमार ने कहा है कि गाड़ी उनका ड्राइवर देवेंद्र भावसर चला रहा था।

विज्ञापन


सोमवार रात हुई इस घटना के बाद से भावसर फरार है। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भावसर अकेले ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था। चश्मदीद और सीसीटीवी के आधार पर पता चला है कि गाड़ी कांग्रेस के विधायक शैलेष परमार की है। पुलिस ने गाड़ी को बरामद भी कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाना या सवारी करना), 338 (दूसरों की जान को खतरे में डालने वाली या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली शिकायत), 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed