फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindustan Aeronautics earned profit of 7334 crore rupees in three years

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को तीन साल में हुआ 7,334 करोड़ रुपये का मुनाफा

Tue, 12 Feb 2019 01:22 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 12 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hindustan Aeronautics earned profit of 7334 crore rupees in three years

देश में रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वर्ष 2015-16 से सितंबर, 2018 तक कुल 7,334 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। यह जानकारी रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भाम्रे ने सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में उपलब्ध करवाई। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व एचएएल के कर्मचारी संगठन ने कंपनी के पास पैसा नहीं होने के कारण वेतन समय पर नहीं मिलने की बात कही थी। वहीं कंपनी को वेतन चुकाने के लिए बैंक से ओवरड्राफ्ट लेना पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राफेल सौदे के परिप्रेक्ष्य में लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार कंपनी को गर्त में धकेल रही है। 
विज्ञापन


रक्षा राज्यमंत्री ने राज्यसभा में बताया कि एचएएल को 2015-16 में 1,998 करोड़, 2016-17 में 2,616 करोड़, 2017-18 में 2,070 करोड़ और मार्च-सितंबर 2018 में 650 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। भाम्रे ने बताया कि कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने पिछले तीन साल में प्रमुखता से निवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निवेश की गई राशि का ब्योरा भी दिया। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि एचएएल हल्के लड़ाकू विमान तेजस की शीघ्र डिलीवरी के लिए अपनी उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 8 से 16 विमान करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed