फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindus should 'keep swords, knives' at home for self-defence, says RSS leader, News in Hindi

Pahalgam Attack: 'आत्मरक्षा के लिए घर में तलवारें, चाकू रखें हिंदू', आतंकी हमले के बाद आरएसएस नेता की सलाह

Tue, 29 Apr 2025 11:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

आरएसएस के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से हिंदुओं से अपील की गई है, सभी अपने घर में आत्मरक्षा के लिए तलवारें और चाकू रखें। उन्होंने ये बयान पहलगाम आतंकी हमले का हवाला करते हुए कही है।

विज्ञापन
Hindus should 'keep swords, knives' at home for self-defence, says RSS leader, News in Hindi
कल्लाडका प्रभाकर भट्ट, आरएसएस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने कहा है कि हर हिंदू को अपने घर में आत्मरक्षा के लिए तलवार और चाकू रखने चाहिए। उन्होंने यह बात केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर के वर्काडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कही। आरएसएस ने अपने भाषण में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 'अगर उस समय हिंदुओं के पास तलवार होती, तो वो हमलावर डर जाते। इसलिए हर हिंदू घर में तलवार होनी चाहिए।' उन्होंने दावा किया कि आज के समय में आत्मरक्षा बहुत जरूरी हो गई है और हिंदुओं को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा; देखें नई रेट लिस्ट
विज्ञापन


महिलाओं को भी चाकू रखने की सलाह
आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने इस दौरान महिलाओं से भी अपील की कि 'जैसे आप अपने पर्स में कंघी, शीशे और अन्य जरूरी सामान रखती हैं, वैसे ही एक छोटा चाकू भी रखें। उन्होंने कहा कि एक छह इंच का चाकू रखने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती और यह आत्मरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है। वरिष्ठ आरएसएस नेता ने यह भी कहा, 'अगर आप रात के समय बाहर जा रही हैं, तो हमला होने की संभावना रहती है। ऐसे समय में हमलावर से विनती करने की बजाय सीधा चाकू दिखाएं, वो भाग जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस नेता ने अपने भाषण में हिंदू-मुस्लिम दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पहले जब भी कोई दंगा होता था, हिंदू भाग जाते थे। लेकिन अब समय बदल रहा है। अब हमें डरकर भागना नहीं, बल्कि मुकाबला करना है।' उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 'हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी है। और इसके लिए हर घर में तलवार होनी चाहिए।'

यह भी पढ़ें - Congress: कड़ी आलोचना के बाद कांग्रेस ने X से हटाई 'गायब' वाली पोस्ट, भाजपा ने 'सिर तन से जुदा' से की थी तुलना

सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल
उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने इस बयान को आत्मरक्षा की समझदारी भरी सलाह बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाला बयान करार दिया है। वहीं इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी इस पर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed